विवादित भूमि से पर्चाधारियों ने काट ली धान की फसल, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस
सहोदरा थाना क्षेत्र के बनबैरिया स्थित विवादित जमीन से पर्चाधारियों ने पहले व दूसरें दिन चार-चार एकड़ व तीसरे दिन आठ एकड़ धान की फसल काट लिया। फसल काटने पर वहां विवाद उत्पन्न हो गया था। हालांकि सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर मामले को शांत करा दिया है। धान की फसल काट रहें पर्चाधारियों का कहना था कि धान की फसल पर्चे में मिली जमीन पर लगाया था। जिसे पक जाने पर काट रहें हैं। लेकिन पुलिस बेवजह उन्हें परेशान कर रही हैं। वही बनबैरीया फार्म के मनेजर भूपनारायण सिंह ने बताया कि उक्त जमीन पर उनके द्वारा धान कि फसल लगाया गया हैं।
लेकिन फिर भी जबरदस्ती माले कार्यकर्ताओं ने धान काट लिया हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बनी हुई हैं उनके मौजूदगी में धान काट कर लोग टायर गाड़ी से धान कि फसल ले जा रहें हैं। जबकि उक्त जमीन पर धारा 144 व 160 लगाया गया हैं। वहीं सहोदरा थानाध्यक्ष अशोक साह ने बताया कि दूसरें दिन भी धान की फसल काटे जाने कि सूचना मिलते ही स्थल पर अधिकारियों को भेज कर धान काट रहें लोगों को हटा दिया गया हैं। उक्त विवादित जमीन पर किसी को आने व जाने नही दिया जा रहा हैं।
उन्होंने बताया कि धान की फसल की रखवाली करने के लिए वहां दो चौकीदारों को तैनात कर दिया गया हैं। विदित हो कि अनुमंडल दण्डाधिकारी नरकटियागंज के द्वारा भूपनारायण सिंह बनाम नंदकिशोर महतो व अन्य बारह लोगों के विरूद्ध भूमि विवाद को लेकर तकरारी जमीन पर शांति भंग होने कि संभावना व्यक्त करते हुए 14 सितंबर 2020 को एक नोटिस जारी किया था। जिसमें दोनों पक्षों को तकरारी जमीन के आस-पास नही जाने व शांति भंग करने जैसा कोई कार्य नही करने का आदेश दिया था। मामले में कारण पृच्छा दाखिल करने के लिए 18 सितंबर का समय निर्धारित किया गया था। लेकिन 17, 18 व 19 सितंबर को ही नंदकिशोर महतो व अन्य पर्चाधारियों ने उक्त जमीन पर पहुंच कर धान काटने लगे थे। जिसपर स्थानीय पुलिस पहुंच कर रोक लगा दिया हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bettiah/news/the-harvesters-harvested-paddy-from-the-disputed-land-the-police-is-investigating-the-case-127733635.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/19/19bettiah-07_1600530657.jpg
0 Response to "विवादित भूमि से पर्चाधारियों ने काट ली धान की फसल, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस"
Post a Comment