पोषण पर ध्यान दिया जाए तो कभी भी नवजात शिशु बीमार नहीं पड़ेगा
आईसीडीएस कार्यालय की ओर से प्रखंड स्थित ई-किसान भवन में शनिवार को पोषण मेला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बीडीओ विनय कुमार सिंह, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि मन्नू सिंह,पीएचसी प्रभारी बालेश्वर शर्मा व सीडीपीओ अनिता कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। प्रमुख प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने कहा कि पोषण पर ध्यान दिया जाय, तो कभी भी नवजात शिशु व गर्भवती माता बीमार नहीं होंगी। इस लिए सेविकाएं इसका ख्याल रखें एवं शिशु के माताओं को इस संबंध में जानकारी दें।
बीडीओ विनय कुमार सिंह ने कहा कि गर्भावस्था से लेकर नवजात शिशु के जन्म तक पोषण के समस्त पहलुओं पर ध्यान दिया जाए, तो उसे जीवन मे कभी भी बीमार नही पड़ेगा। जीवन भर स्वस्थ्य रहेगा। सीडीपीओ अनिता कुमारी ने सेविकाओं से कहा कि प्रत्येक वर्ष सितंबर माह में आंगनबाड़ी केन्द्र पर पोषण संबंधित कार्यक्रम करना है। जिसका प्रतिदिन का रिपोर्ट पोषण अभियान पर देखा जायेगा। कार्यक्रम में एल एस पम्मी कुमारी,रानी कुमारी, बीएमसी संतोष सिंह राठौर,पीयूष रंजन सहित प्रखंड की सभी आंगनबाड़ी सेविका उपस्थित रही।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bettiah/news/if-attention-is-given-to-nutrition-the-newborn-will-never-fall-ill-127733637.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/19/orig_19bettiah-08_1600530702.jpg
0 Response to "पोषण पर ध्यान दिया जाए तो कभी भी नवजात शिशु बीमार नहीं पड़ेगा"
Post a Comment