कोरोना के बीच चुनाव कराने को लेकर अधिकारियों ने जारी की गाइडलाइन
आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर प्रखंड परिसर स्थित इंडोर स्टेडियम में अनुमंडल के सभी बीडीओ, थानाध्यक्ष व सेक्टर पदाधिकारियों की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रोजेक्टर के माध्यम से अधिकारियों को कोविड-19 को देखते हुए चुनाव संपन्न कराने की बात बतायी गयी।
अध्यक्षता एसडीएम आरती ने की। इस दौरान सेक्टर पदाधिकारी को बताया गया कि कोरोना को देखते हुए चुनाव प्रचार में गांवों में भ्रमण के दौरान प्रत्याशी के सुरक्षाकर्मी को छोड़कर पांच अन्य सदस्य को ही चुनाव प्रचार के लिए भ्रमण करना है। वहीं रोड शो में पांच गाड़ी शामिल करना है। जो गाड़ी आरओ के द्वारा परमिशन दिया गया हो वही पांच गाड़ी 100 मीटर के फासला को ध्यान में रखते हुए प्रत्याशी रोड शो करेंगे।
मौके पर डीसीएलआर रामदुलार राम, अवर निर्वाची पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह, रक्सौल बीडीओ संदीप सौरभ, आदापुर बीडीओ आशीष कुमार मिश्रा, छौड़ादानो अनुपम कुमारी, रामगढ़वा बीडीओ राकेश कुमार सिंह, सीडीपीओ रीमा कुमारी, थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह, सेक्टर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार, सकलदेव राम, विजय कुमार सिंह आदि भी थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/raxaul/news/officials-issued-guidelines-for-conducting-elections-between-corona-127687026.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/05/46_1599261748.jpg
0 Response to "कोरोना के बीच चुनाव कराने को लेकर अधिकारियों ने जारी की गाइडलाइन"
Post a Comment