जदयू में दोबारा हो सकती है शरद यादव की वापसी, बीमारी के दौरान कई नेताओं ने जाना हालचाल
शरद यादव की जदयू में वापसी की बड़ी तेज चर्चा है। वे हाल में स्वस्थ होकर अस्पताल से घर लौटे हैं। उनके जल्द यहां आने की संभावना है। शरद की पार्टी लोजद के प्रदेश महासचिव राजेंद्र सिंह यादव ने कहा कि बिहार चुनाव में शरद की अहम भूमिका होगी। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि शरद, जदयू में लौट रहे हैं या नहीं?
इधर सूत्रों के मुताबिक जदयू के कई बड़े नेताओं ने शरद का हालचाल जाना है जबकि उनकी बीमारी के दौरान राजद ने उनसे शायद ही कोई सरोकार रखा। अभी शरद, राजद की तरफ हैं। ध्यान रहे कि शरद ने जदयू से नाता तोड़कर 2018 में नई पार्टी का गठन किया। 2019 के लोकसभा चुनाव में वे महागठबंधन का हिस्सा थे और इसी के बैनर तले मधेपुरा से चुनाव भी लड़े लेकिन हार गए।
माना जा रहा है कि बदली हुई स्थिति में उनके हवाले एक बड़ी जमात के वोटरों को आकर्षित करने की कवायद जरूर होगी। ऐसा इसलिए भी कि सत्ता पक्ष किसी भी सूरत में महागठबंधन को ध्वस्त कर देना चाहता है। मांझी कमोबेश इसी समझ के तहत साथ आए हैं। शरद की वापसी के बारे में जदयू के नेता फिलहाल कुछ भी नहीं बोलते। जदयू के प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने सिर्फ यह कहा कि शरद वरिष्ठ समाजवादी नेता हैं। उनकी राजनीति में अलग पहचान है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/sharad-yadav-may-be-back-in-jdu-many-leaders-have-known-during-his-illness-127687024.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/05/orig__1599261398.jpg
0 Response to "जदयू में दोबारा हो सकती है शरद यादव की वापसी, बीमारी के दौरान कई नेताओं ने जाना हालचाल"
Post a Comment