Popular Posts

सौतेली मां की हत्या कर शव को तालाब में फेंका

सौतेली मां की हत्या कर शव को तालाब में फेंका

श्रीनगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर भगवती पंचायत में एक महिला की हत्या कर दी गई। साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को बाढ़ आश्रय स्थल भवन के समीप स्थित पोखर में फेंक दिया गया। महिला के पति ने अपने ही पुत्र और पौत्र पर सौतेली मां की हत्या करने का आरोप लगाया है। सदर एसडीपीओ अजय नारायण यादव ने भी पहुंचकर मामले की छानबीन की। खुटहा रजई गांव के वार्ड-5 निवासी मो. इशाक मियां ने बताया कि चार दिन पूर्व से उसकी पत्नी सेफून खातून गायब थी। काफी खोजबीन कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पहली पत्नी का पुत्र मो. रिजवान पूर्व से जमीन देने की मांग को लेकर विवाद कर रहा था। जब मना किए तो दूसरी पत्नी को जान से करने की धमकी देने लगा। शव को देखने से पता चलता है कि गला दबाकर कर बेहरमी के साथ हत्या की गई है।

बंधा हुआ था दोनों पैर पुलिस कर रही है जांच
जानकारी मिलते ही श्रीनगर थानाध्यक्ष अरुण कुमार मय फोर्स मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त कराए। महिला का दोनों पैर बांधा गया था। चार दिन शव पानी में रहने के वजह से सड़- गल गया था। थानाध्यक्ष ने बताया की मृतका के पति मोहम्मद इशाक ने आरोप लगाया है कि जमीन विवाद को लेकर पहली पत्नी के पुत्र मोहम्मद रिजवान ने अपनी सौतेली मां को जान से करने की धमकी दे रहे था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों की भीड़।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/kumarkhand/news/after-killing-the-stepmother-the-body-was-thrown-into-the-pond-127736953.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/20/2_1600619675.jpg

0 Response to "सौतेली मां की हत्या कर शव को तालाब में फेंका"

Post a Comment