बीएनएमयू की पहली महिला प्रोवीसी बनीं आभा सिंह
20 September, 2020
Comment
राजभवन ने बीएन मंडल विश्वविद्यालय में कुलपति और प्रति कुलपति की नियुक्ति कर दी है। विवि की पहली महिला प्रति कुलपति प्रो. आभा सिंह बनी हैं। इस बाबत राजभवन सचिवालय के प्रधान सचिव चैतन्य प्रसाद ने अधिसूचना जारी कर दी है। वे पटना एएन कॉलेज में दर्शनशास्त्र विषय की प्रोफेसर हैं। विदित हो कि प्रो. आभा सिंह से पहले बीएनएमयू में कोई महिला प्रोवीसी नहीं बनी थीं। बीएनएमयू में करीब तीन माह से प्रोवीसी का पद खाली था। विश्वविद्यालय में स्थायी कुलपति भी नहीं थे। अब बीएनएमयू के कार्यांे में तेजी आने की उम्मीद है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/madhepura/news/abha-singh-becomes-bnmus-first-female-provision-127736954.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/20/
0 Response to "बीएनएमयू की पहली महिला प्रोवीसी बनीं आभा सिंह"
Post a Comment