Popular Posts

सेक्टर पदाधिकारी व थानेदार बूथों पर सुविधाओं का मूल्यांकन कर सौंपें रिपोर्ट

सेक्टर पदाधिकारी व थानेदार बूथों पर सुविधाओं का मूल्यांकन कर सौंपें रिपोर्ट

चनपटिया विधानसभा के सभी बूथों का भौतिक सत्यापन कर वहां मौजूद मुलभूत सुविधाओं का मूल्यांकन कर सेक्टर पदाधिकारी, सेक्टर पुलिस पदाधिकारी व थानेदार यथाशीघ्र रिपोर्ट सौंपे। बूथों पर पोलिंग पार्टी के अवासन, शौचालय, पेयजल, रौशनी, काउंटर आदि की उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे। इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बुधवार को समाहरणालय के सभागार में चनपटिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सभी सेक्टर पदाधिकारियों, सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों, बीडीओ, एसएचओ, जीपीएस के साथ निर्वाचन समीक्षात्मक बैठक के दौरान चनपटिया विधानसभा के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी रवींद्रनाथ प्रसाद सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य अत्यंत ही महत्वपूर्ण है। सभी संबंधित अधिकारी, पुलिस पदाधिकारी अपने-अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का निर्वहन भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार अक्षरशः करेंगे। निर्वाचन से संबंधित सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के अंदर शत-प्रतिशत हो जाना चाहिए।

कोविड-19 को लेकर बूथों पर बैरिकेडिंग जरूरी

चनपटिया विधानसभा के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने कहा कि कोविड-19 के मद्देनजर सभी बूथों पर आवश्यकतानुसार मार्किंग, बैरिकेडिंग आदि की समुचित व्यवस्था जरुरी है। उन्होंने कहा कि चनपटिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत स्वीप सेल के द्वारा विभिन्न प्रकार के मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाय ताकि आमजन मतदान के प्रति जागरूक एवं प्रेरित हो सके। उन्होंने कहा कि मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन में कोविड-19 के संक्रमण का खास ध्यान रखा जाय तथा पूरी सावधानी बरती जाए। डीएसपी, बीडीओ, सभी सेक्टर पदाधिकारी, सभी सेक्टर पुलिस पदाधिकारी, एचएचओ, जीपीएस आदि मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bettiah/news/after-evaluating-the-facilities-at-the-sector-officer-and-police-station-booths-submit-the-report-127724473.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/16/

0 Response to "सेक्टर पदाधिकारी व थानेदार बूथों पर सुविधाओं का मूल्यांकन कर सौंपें रिपोर्ट"

Post a Comment