बगहा-एक पीएचसी में दो डॉक्टर ने दिया योगदान
बगहा एक पीएचसी में एक महिला चिकित्सक सहित दो एमबीबीएस चिकित्सकों ने योगदान दिया। इन चिकित्सकों के योगदान देने के बाद पीएचसी में आयुष चिकित्सकों को लेकर कुल चिकित्सकों की संख्या सात हो गई है। आज योगदान देने वाले चिकित्सकों में महिला चिकित्सक डाॅ. शिखा स्वराज व डाॅ. विभूति भूषण किशोर हैं। पीएचसी प्रभारी डाॅ. महतो ने बताया की राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा इन्हें एपीएचसी भैरोगंज के लिए विशेष कर नियुक्त किया गया है।
इनके योगदान से भैरोगंज अस्पताल की स्वास्थ्य सेवा और बेहतर होगी। तथा इस क्षेत्र के लोगों को अब इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने बताया की विशेष कर महिला चिकित्सक की नियुक्ति से इस क्षेत्र की महिलाओं को प्रसव या अन्य इलाज के लिए बगहा या अन्यत्र नहीं जाना पड़ेगा। अब ये सभी सुविधाएं भैरोगंज में हीं उपलब्ध होगी। मौके पर प्रभारी के अलावे अनुमंडलीय अस्पताल उपाधीक्षक डाॅ. केबीएन सिंह, स्वास्थ्य कर्मी राजेश सिंह भी मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bettiah/news/bagaha-two-doctors-contributed-to-a-phc-127724471.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/16/
0 Response to "बगहा-एक पीएचसी में दो डॉक्टर ने दिया योगदान"
Post a Comment