Popular Posts

बीआरसी गई शिक्षिका से मारपीट, शिकायत

बीआरसी गई शिक्षिका से मारपीट, शिकायत

अमोना बिशनपुर निवासी शिक्षिका अनीता देवी ने बीआरसी में दूसरे शिक्षक द्वारा मारपीट किए जाने का आरोप लगाया है। वह उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खोखसी बड़ा रामगंज में कार्यरत हैं। घटना को लेकर शिक्षिका ने थाने में आवेदन कर कार्रवाई की मांग की है।
शिक्षिका अनीता देवी ने बताया कि शनिवार को वह पति मनोज पंडित व पुत्र आनंद राज के साथ कागजी काम से संसाधन केंद्र ग्वालपाड़ा गई थीं। जब वह वहां पहुंची तो शिक्षक ग्वालपाड़ा निवासी अनिल यादव व अमोना बिशनपुर निवासी संजय साह ने मेरे पति का कालर पकड़कर मारने लगा। उनलोगों ने शिक्षिका से भी मारपीट की। शिक्षक संजय साह ने कहा उनलोगों ने मुझसे मोबाइल मांगा। नहीं देने पर उनलोगों ने मेरा मोबाइल छीन लिया एवं मेरे साथ मारपीट की। ग्वालपाड़ा थानाध्यक्ष अरविंद कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/madhepura/news/a-teacher-has-been-assaulted-by-brc-complaint-127694873.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/07/

0 Response to "बीआरसी गई शिक्षिका से मारपीट, शिकायत"

Post a Comment