बाहर से कुंडी लगाकर अधिवक्ता के घर चोरी
जिला मुख्यालय के जयप्रकाश नगर वार्ड-6 स्थित एक अधिवक्ता के घर में रविवार की रात चोरी हो गई। मोहल्ले में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं। पीड़ित परिजन की माने तो घटना में नगदी समेत मोबाइल व कपड़े की चोरी हुई है।
घटना मोहल्ले में रहने वाले अधिवक्ता रामचंद्र मेहता के घर में हुई। उन्होंने बताया कि रात में अधिवक्ता श्री मेहता के घर में घुसे चोर ने उस कमरे की कुंडी लगा दी, जिसमें अधिवक्ता परिवार सहित सो रहे थे। इसके बाद दूसरे कमरे मेें चोरों ने इत्मिनान से वारदात को अंजाम दिया। यहां से 50 हजार रुपये नगद, मोबाइल सहित कपड़े समेट कर चोर फरार हो गए। घटना की जानकारी उनलोगों को तब हुई, जब वे लोग सुबह में जागे। सुबह में जागने के बाद जब दरवाजा खोला, तो कुंडी के बाहर से लगे रहने के कारण गेट नहीं खुलने पर जोर से चिल्लाने की आवाज सुन पड़ोसी ने आकर बाहर से लगी कुंडी को खोला। इसके बाद वे लोग घर से बाहर निकले। पुलिस ने स्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/madhepura/news/advocates-house-stolen-by-latching-outside-127694871.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/07/
0 Response to "बाहर से कुंडी लगाकर अधिवक्ता के घर चोरी"
Post a Comment