पार्टी से भी ऊपर रही छवि, बेबाक राय; लोकप्रियता ऐसी कि लगातार पांच बार बने वैशाली से सांसद
गणतंत्र का पाठ पढ़ाने वाली वैशाली की धरती पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह की कर्मभूमि रही। इसके विकास के लिए वे लगातार आवाज उठाते रहे। वे तीन दशक तक भले राजद अध्यक्ष की पीठ के पीछे खड़े रहे। लेकिन, विभिन्न मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखने के साथ ही उन्होंने समाजवाद की धारा से समझौता नहीं किया। इसकी कई बार उन्हें कीमत भी चुकानी पड़ी। उनके करीबियों की मानें तो उन्हें जो पद और सम्मान मिलना चाहिए था, वो नहीं मिला।
बेलसंड से निकल कर जब उन्होंने वैशाली को कर्मक्षेत्र बनाया तो जनता ने भी उन्हें हाथों हाथ लिया। पहली बार 1996 में जनता दल, फिर 1998, 1999, 2004 व 2009 में राजद से चुनाव जीते। उनकी छवि पार्टी से भी ऊपर हो गई थी। लेकिन, 2014 के चुनाव में वे जीत का छक्का नहीं लगा सके। लोजपा के रामा किशोर सिंह से हार गए।
पिछले चुनाव में कभी काफी करीबी रहीं राजग उम्मीदवार वीणा देवी ने उन्हें शिकस्त दी। हाल में रामा सिंह को जब पार्टी में लाने की तैयारी होने लगी तो डॉ. सिंह का राजद से मन टूट गया। पहले पार्टी के उपाध्यक्ष पद और निधन से तीन दिन पहले राजद से भी पार्टी अध्यक्ष लालू प्रसाद को इस्तीफा भेज दिया।
डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर राजनीतिक दलों के साथ ही सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं बुद्धिजीवियों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। कहा कि क्षेत्र के लोगों ने अभिवावक खो दिया है। राजद नेता ठाकुर धर्मेंद्र सिंह, तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के भावी प्रत्याशी भूषण कुमार झा ने कहा कि उनका निधन समाज और राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है।
सीएन कॉलेज साहेबगंज के प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र कुमार सिंह, भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राकेश पटेल, शिक्षक संघ के समरेंद्र कुमार पवन, सीपीएम नेता उमेश प्रसाद सिंह, जदयू जिलाध्यक्ष रंजीत सहनी, जदयू नेता शिशिर कुमार नीरज, जदयू राजनीतिक सलाहकार समिति के सदस्य शब्बीर अहमद, महिला जदयू जिलाध्यक्ष वीणा यादव, तकनीकी प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव सविता शाही, जिला सचिव सुनील कुमार चौधरी, विनोद कुशवाहा, हर्षवर्धन ठाकुर, सुनील पाण्डेय, दिलीप कुशवाहा, सचिन्द्र कुशवाहा, अखिलेश सिंह, अनुपम कुमार, पूनम वर्मा, इन्दु कुमारी, सुजीत रजक ने भी शोक व्यक्त किया है। गोशाला रोड स्थित महानगर महिला जदयू की अध्यक्ष राशि खत्री की ओर से शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें महिला जदयू प्रदेश की उपाध्यक्ष जानकी श्रीवास्तव, सोनी तिवारी, कादम्बिनी ठाकुर, सितारा परवीन, सुधा सिंह, मालती देवी, निहकत सुल्ताना, सीमा श्रीवास्तव, वीणू देवी, संगीता वर्मा, रामकली देवी, रुकसाना परवीन, मीनु कौल, शोभा सलामपुरिया आदि ने शोक जताया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/news/image-above-the-party-bayab-rai-popularity-such-that-mp-from-vaishali-became-five-times-in-a-row-127717193.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/14/1_1600041254.jpg
0 Response to "पार्टी से भी ऊपर रही छवि, बेबाक राय; लोकप्रियता ऐसी कि लगातार पांच बार बने वैशाली से सांसद"
Post a Comment