Popular Posts

नवल किशोर मंडल बने चौसा प्रखंड अध्यक्ष और पारसनाथ यादव सचिव

नवल किशोर मंडल बने चौसा प्रखंड अध्यक्ष और पारसनाथ यादव सचिव

बिहार राज्य निर्माण कामगार यूनियन की बैठक सीपीएम कार्यालय में संतोष साह की अध्यक्षता में हुई। जिला सचिव गोविंद शर्मा ने बताया कि शनिवार को उदाकिशुनगंज, चौसा और आलमनगर प्रखंड कमेटी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से उदाकिशुनगंज का प्रखंड अध्यक्ष एवं अनुमंडल संयोजक छट्‌ठू शर्मा, चौसा का प्रखंड अध्यक्ष नवल किशोर मंडल, सचिव डॉक्टर पारसनाथ यादव को बनाया गया। आलमनगर का प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद भगत एवं सचिव किशन कुमार सिंह, उपाध्यक्ष फूलन देवी, पुरैनी प्रखंड उपाध्यक्ष नंदकिशोर मेहता एवं सहायक सचिव सुखो साहनी को बनाया गया। पुरैनी पंचायत का अध्यक्ष शिवनंदन कुमार, वंश गोपाल पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद कयूम, दुर्गापुर पंचायत अध्यक्ष विजय मंडल, उपाध्यक्ष जूनिया देवी को बनाया गया। मौके पर सीपीआईएम के राज्य कमेटी सदस्य गणेश मानव ने कहा कि सुई से लेकर हवाई जहाज मजदूर बनाता है। लेकिन उनको न भोजन मिलता है और न ही वस्त्र। इस अवसर पर मनोरंजन सिंह, श्याम सुंदर यादव, छात्र नेता चंद्र किशोर यादव, दुखी तांती, सिकंदर ऋषिदेव, बबलू शर्मा, प्रमोद राम, सुरेंद्र मंडल, विपिन राम, बीरबल चौपाल व अनिलाल यादव सहित अन्य भी उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
शनिवार को आयोजित बैठक में मौजूद मजदूर यूनियन के नेता।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/madhepura/news/naval-kishore-mandal-becomes-chausa-block-president-and-parasnath-yadav-secretary-127733649.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/19/2_1600531883.jpg

0 Response to "नवल किशोर मंडल बने चौसा प्रखंड अध्यक्ष और पारसनाथ यादव सचिव"

Post a Comment