Popular Posts

कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है, सतर्क रहें; घर से निकलें तो मास्क लगाएं, साेशल डिस्टेंस का पालन करें

कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है, सतर्क रहें; घर से निकलें तो मास्क लगाएं, साेशल डिस्टेंस का पालन करें

जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने कहा कि कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण की रोकथाम के लिए व्यवस्थाएं अपडेट रखी जाय। इस कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी निर्देश के आलोक में कोविड -19 टेस्टिंग की गति को बढ़ाने की आवश्यकता है। सिविल सर्जन अगले पांच दिनों तक टेस्टिंग के लिए प्रत्येक दिन कम से कम 6 हजार कोविड-19 टेस्टिंग कराना सुनिश्चित करेंगे। टेस्टिंग का कार्य बस स्टैंड, भीड़भाड़ वाले स्थल, मुख्य बाजारों आदि में किया जाए।

शनिवार को कोविड-19 की रोकथाम के लिए किये जा रहे विभिन्न कार्यों की समीक्षा के दौरान डीएम ने कही। उन्होंने कहा कि लोगों के बीच कोविड-19 से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी गाइड लाइन का व्यापक स्तर से प्रचार-प्रसार करायी जाय। साथ ही सभी लोग अनिवार्य रूप से मास्क पहने तथा 2 गज की दूरी का पालन करें, इसके लिए सतत जांच अभियान चलाया जाय। जांच के क्रम में अनावश्यक रूप से घरों से बाहर निकलने, मास्क का प्रयोग नहीं करने तथा 2 गज की दूरी का पालन नहीं करने वालों से जुर्माना वसूला जाए।

तेजी से बढ़ रहा है कोरोना संक्रमण, बरतें सावधानी
डीएम ने जिलेवासियों से अपील की गई है कि कोविड-19 का खतरा कम नहीं हुआ है। अन्य राज्यों में कोविड-19 का संक्रमण पुनः तेजी से फैल रहा है। कोविड-19 से हमें घबड़ाना नहीं है, सावधानी बरतनी है एवं इसका डट कर मुकाबला करना है। जिलेवासियों को अभी पूरी सावधानीपूर्वक रहने की आवश्यकता है। अति आवश्यक कार्यवश निकलते समय अनिवार्य रूप से मास्क, फेस कवर का प्रयोग करें तथा 2 गज दूरी का पालन करें। हाथों को साबुन अथवा सेनेटाइजर से अच्छे तरीके से साफ करते रहें। बैठक में सिविल सर्जन डॉ. अरुण कुमार सिन्हा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The danger of corona is not yet averted, be cautious; Apply mask when you leave the house, follow the particular distance


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bettiah/news/the-danger-of-corona-is-not-yet-averted-be-cautious-apply-mask-when-you-leave-the-house-follow-the-particular-distance-127733672.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/19/19bettiah-13_1600533059.jpg

0 Response to "कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है, सतर्क रहें; घर से निकलें तो मास्क लगाएं, साेशल डिस्टेंस का पालन करें"

Post a Comment