Popular Posts

अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा को लेकर राजनीति गर्म

अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा को लेकर राजनीति गर्म

शनिवार को रामगढ़वा प्रखंड प्रमुख के होने वाले अविश्वास प्रस्ताव को लेकर शुक्रवार को रामगढ़वा में स्थानीय राजनीति गर्म रही। वर्तमान प्रमुख व इनके समर्थक प्रमुख के पक्ष में समिति सदस्यों को गोलबंद करने के में लगे रहे। वहीं अविश्वास प्रस्ताव के समर्थक प्रमुख की कुर्सी को गिराने के हरसंभव प्रयास में लगे दिखे।

दोनों पक्षों के द्वारा सदस्यों को अपने पक्ष में करने का प्रयास जारी है। इसको लेकर कई सदस्य भूमिगत भी बताए जा रहें है। जिनसे दोनों पक्ष संपर्क के प्रयास में हैं। यहां बता दें कि रामगढ़वा प्रखंड अंतर्गत 23 समिति सदस्य हैं। जिनमें 15 सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में हस्ताक्षर किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/ramgadhva/news/politics-heated-over-discussion-on-no-confidence-motion-127687002.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/05/

0 Response to "अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा को लेकर राजनीति गर्म"

Post a Comment