Popular Posts

छौड़ादानो में नहीं थम रही उर्वरक की कालाबाजारी

छौड़ादानो में नहीं थम रही उर्वरक की कालाबाजारी

डीएम के निर्देश के बावजूद छौड़ादानो के सीमाई क्षेत्र में उर्वरक तस्करी का धंधा थमने का नाम नही ले रहा है। बॉर्डर की निगहबानी में तैनात सुरक्षा एजेंसियों की चौकसी के बावजूद तस्करों उर्वरक की तस्कर करने में सफल हो रहे हैं। दिन के उजाले से लेकर रात तक तस्करी का सिलसिला चल रहा है। उर्वरक तस्करों का तार अब लखौरा थाना क्षेत्र के विरती बाजार से भी जुड़ गया है। यहां के एक चर्चित खाद व्यवसायी द्वारा सरकारी नियमों को ताक पर रखकर खाद की कालाबाजारी की चर्चा है।

बिना किसी पहचान के ही व्यवसायी द्वारा तस्करों से ऊंची कीमत पर खाद की बिक्री की जाने की बात लोग बता रहे हैं। तस्करी के पेशे में लगे तस्कर बाइक पर दो से तीन बोरा यूरिया खाद लादकर छौड़ादानो, महुआवा, कटगेनवा रोड के जरिए नेपाल के निश्चित अड्डे पर पहुंचा देते हैं। शुक्रवार को धरहरी गांव से आगे तस्करों ने पूछताछ करने पर नाम नही छापने की शर्त पर बताया कि वे लखौरा थाना क्षेत्र के वीरती बाजार से खाद लादकर नेपाल के बड़े व्यवसायियों तक पहुंचाते हैं। जहां उन्हें प्रति बोरा तय राशि मिलती है। यह भी बताया कि विरती बाजार के एक चर्चित उर्वरक व्यवसायी प्रति बोरा 400 से 450 रुपए की दर से खाद उपलब्ध कराता है।

रास्ते मे नेपाल के एक बड़े व्यवसायी का विरती बाजार से लेकर छौड़ादानो और महुआवां बॉर्डर तक का सेटिंग है। जिस कारण कोई रोकता-टोकता नही है। बता दें कि तीन दिन पूर्व जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक अधिकारियों की टीम के साथ भेलवा पंचायत में विकास योजनाओं की जांच करने आए थे तो स्थानीय अधिकारियों को उर्वरक तस्करी पर अविलंब विराम लगाने तथा उसमे संलिप्त व्यवसायियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। महुआवां थानाध्यक्ष रामउदय शर्मा ने बताया कि उर्वरक तस्करी पर रोक लगाने के लिए पुलिस कार्रवाई में जुटी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Black marketing of fertilizer is not stopping in Chaudadano


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/motihari/news/black-marketing-of-fertilizer-is-not-stopping-in-chaudadano-127687003.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/05/43_1599261413.jpg

0 Response to "छौड़ादानो में नहीं थम रही उर्वरक की कालाबाजारी"

Post a Comment