जदयू सांसद ने राज्यसभा में कहा- आपदा के समय संसाधनों पर पीड़ितों का पहला हक का फॉर्मूला लागू हो
जदयू सांसद आरसीपी सिंह ने कहा कि बिहार की तर्ज पर देश में आपदा के समय संसाधनों पर पीड़ितों का पहला हक का फॉर्मूला लागू हो। आपदा से निपटने में संसाधनों की उपलब्धता के लिए फंड बने। वे शुक्रवार को राज्यसभा में सांसदों के सैलरी, एलाउंस व पेंशन (संशोधन) विधेयक 2020 पर बोल रहे थे। उन्होंने इसका समर्थन किया।
उन्होंने कहा- नीतीश कुमार सरकार की नीति है कि खजाने पर पहला हक आपदा पीड़ितों का होता है। ऐसी ही व्यवस्था देश भर के लिए हो। इंतजाम ऐसा रहे कि आपदा आए ही नहीं और आए तो उसके लिए एक कॉरपस फंड हो। कुल बजट का तीन से सात-आठ फीसदी तक इस फंड में रखा जाना चाहिए।
विधानसभा चुनाव में छात्र जदयू की होगी बड़ी भूमिका
जदयू के प्रधान राष्ट्रीय महासचिव आरसीपी सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव में छात्र जदयू के कार्यकर्ताओं की भूमिका अति महत्वपूर्ण है। छात्र जदयू छात्र एवं छात्राओं को पार्टी से जोड़ने में सफल है। वे शुक्रवार को जदयू में शामिल हुए छात्र-छात्राओं को संबोधित कर रहे थे। छात्र जदयू के प्रभारी डाॅ. रणबीर नंदन के आवास पर छात्र-छात्राओं ने संगठन की सदस्यता ली।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/jdu-mp-said-in-rajya-sabha-first-right-formula-of-victims-should-be-applied-to-resources-at-the-time-of-disaster-127732587.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/19/orig_rcp-singh_1600473113.jpg
0 Response to "जदयू सांसद ने राज्यसभा में कहा- आपदा के समय संसाधनों पर पीड़ितों का पहला हक का फॉर्मूला लागू हो"
Post a Comment