Popular Posts

उम्मीदवारी को लेकर जदयू की बैठक में कार्यकर्ताओं ने जमकर किया हंगामा

उम्मीदवारी को लेकर जदयू की बैठक में कार्यकर्ताओं ने जमकर किया हंगामा

जदयू के संभावित उम्मीदवारों के प्रति कार्यकर्ताओं की राय जानने को लेकर शनिवार को हुई बैठक में बिहारीगंज विधायक के प्रति कार्यकर्ता दो गुटों में बंटे नजर आए। बैठक के अंदर और बाहर विधायक निरंजन मेहता के समर्थक और विरोधियों में जमकर गाली-गलौज हुई। लोग एक-दूसरे को उंगली भी दिखाते रहे। हालांकि बाद में सभी को शांत करा दिया गया। बताया गया कि जिन कार्यकर्ताओं को अपनी उम्मीदवारी देना है, उनलोगों से जदयू संगठन ने चार सितंबर तक बायोडाटा मांगा था। इसमें बिहारीगंज विधानसभा से सर्वाधिक 15 बायोडाटा भेजा गया था। कार्यकर्ताओं की राय जानने के लिए शनिवार को क्षेत्रीय संगठन प्रभारी कामख्या नारायण सिंह ने स्थानीय परिसदन में बैठक शुरू की। इसी क्रम में बिहारीगंज विधानसभा की चर्चा होते ही स्थानीय विधायक निरंजन मेहता की दावेदारी का कुछ दूसरे दावेदार के समर्थक विरोध करने लगे। इससे वहां हंगामा शुरू हो गया। दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं ने गाली-गलौज शुरू कर दी। अंदर मामला शांत हुआ, तो बरामदे में भी एक-दूसरे को भला-बुरा कहा जाने लगा।

अनुशासन के मामले में जदयू बहुत सख्त : कामाख्या सिंह
क्षेत्रीय संगठन प्रभारी कामाख्या नारायण सिंह ने कहा कि अनुशासन के मामले में जदयू बहुत सख्त पार्टी है और यहां लोकतांत्रिक तरीके से कार्य होता है। यही कारण है कि जिन-जिन लोगों ने चुनाव लड़ने की इच्छा से अपना बायोडाटा जमा किया था, उनके प्रति कार्यकर्ताओं की स्थानीय स्तर पर राय जानी गई। हंगामा और गाली-गलौज को लेकर उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं ने अपनी-अपनी राय रखी है, जिससे पार्टी को अवगत कराया जाएगा। हंगामा या गाली-गलौज हुआ होगा तो बैठक से बाहर ही।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
शनिवार को आयोजित बैठक में हंगामा करते जदयू के कार्यकर्ता।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/madhepura/news/in-jdu-meeting-the-activists-created-a-ruckus-on-the-candidature-127733657.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/19/3_1600532329.jpg

0 Response to "उम्मीदवारी को लेकर जदयू की बैठक में कार्यकर्ताओं ने जमकर किया हंगामा"

Post a Comment