मजदूरों को लेकर पंजाब जा रही बस पेड़ से टकराई, आधा दर्जन लोग जख्मी
थाना क्षेत्र के डपरका लटूरी मंदिर के समीप एनएच 327 ई पर सोमवार की रात मजदूरों को लेकर पंजाब जा रही एक लग्जरी बस अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। जिसमें में बस चालक सहित कई यात्री घायल हो गए। बस के दुर्घटनाग्रस्त होते ही यात्रियों की चीख-पुकार मच गई।
घटना की सूचना पर पहुंचे पुलिस गश्ती दल ने एवं उसी समय वहां से गुजर रहे करनी सेना के जिलाध्यक्ष राम सिंह और ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। मामूली रूप से 6 यात्री घायल हुए घायल यात्रियों को देर रात ही मरहम पट्टी लगाने के बादअस्पताल से छुट्टी दे दी गई।वही दो व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया। पुलिस के मुताबिक बस पूर्णिया जिला के धमदाहा से 16 मजदूरों को लेकर पंजाब जा रही थी। सुपौल में और मजदूरों को चढ़ना था। बस का संतुलन अचानक बिगड़ जाने से सीधे पेड़ से टकरा गई और दुर्घटनाग्रस्त हो गई। थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह ने बताया कि हादसे में ड्राइवर गंभीर रूप से जख्मी है। उसे अन्य बस यात्रियों के साथ अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/triveniganj/news/bus-going-to-punjab-collides-with-tree-half-a-dozen-people-injured-127698235.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/08/
0 Response to "मजदूरों को लेकर पंजाब जा रही बस पेड़ से टकराई, आधा दर्जन लोग जख्मी"
Post a Comment