सीमेंट खरीदने के बहाने चोर ने काउंटर से 2.40 लाख रुपए उड़ाए
08 September, 2020
Comment
प्रखंड मुख्यालय स्थित बाजार में सोमवार के शाम सीमेंट खरीदने के बहाने छड़ सीमेंट के दुकान में घुसे अज्ञात चोर ने दुकानदार को चकमा देकर काउंटर से दो लाख, 40 हजार रुपये निकाल लिया। इस संबंध में मलाढ़ निवासी दुकानदार रमाकांत चौधरी ने थाना में दिए आवेदन में कहा है कि सोमवार की शाम साढ़े पांच बजे के आसपास मेरा छोटा भाई लक्ष्मण चौधरी श्रीपुर गांव से रुपए लाकर मुझे दिया। जहां मैंने उक्त राशि को अपने काउंटर में रख दिया। वहीं, कुछ देर बाद एक व्यक्ति दुकान पर 35 बैग सीमेंट की मांग करते हुए आकर बैठ गया। इतने में हमारे घर बच्चा सब्जी लेने के लिए पहुंच गया। जहां मैं अपने बच्चे से बात करने लगा। इतने में मौका पाकर सीमेंट खरीदने आया। लड़का काउंटर से रुपया निकाल कर चला गया। थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि आवेदन के विरुद्ध जांच की जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/kishanpur/news/thief-blows-rs-240-lakh-from-counter-to-buy-cement-127698236.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/08/
0 Response to "सीमेंट खरीदने के बहाने चोर ने काउंटर से 2.40 लाख रुपए उड़ाए"
Post a Comment