Popular Posts

अब बिना मास्क पकड़े जाने पर कराई जाएगी कोरोना की जांच, पाॅजिटिव मिलने पर आइसोलेशन सेंटर में होंगे भर्ती

अब बिना मास्क पकड़े जाने पर कराई जाएगी कोरोना की जांच, पाॅजिटिव मिलने पर आइसोलेशन सेंटर में होंगे भर्ती

अब बिना मास्क पकड़े जाने पर जुर्माना देकर घर जाने की अनुमति नहीं मिलेगी। कोरोना जांच कराई जाएगी। अगर पॉजिटिव पाए गए ताे सरकारी आइसोलेशन सेंटर में भर्ती कराया जाएगा। निगेटिव आने पर जुर्माना देने के बाद वापस घर जाने की अनुमति मिलेगी। इसके लिए अलग टीम का गठन किया गया है। इसमें जिला प्रशासन के अधिकारी, नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी और पुलिस अधिकारी काे शामिल किया गया है।

भीड़-भाड़ वाले इलाके में कैंप लगाकार टेस्टिंग करने की व्यवस्था की गई है। डीएम कुमार रवि ने कहा कि जिला स्तरीय संयुक्त टीम को सघन अभियान चलाने और दोषियाें पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। इस मौके पर उप विकास आयुक्त रिची पांडेय, अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था कन्हैया कुमार सिंह, सदर एसडीओ नीतीन कुमार सिंह, विशेष कार्य पदाधिकारी सुभाष कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी प्रमोद कुमार उपस्थित थे।

बस स्टैंड, सब्जी मंडी, मॉल व मार्केट में चलेगा अभियान
डीएम ने कहा कि बस स्टैंड, सब्जी मंडी, मॉल, मार्केट जैसे भीड़ वाले इलाके में सघन अभियान चलेगा। अगर वाहनों में पैसेंजर, चालक, खलासी मास्क का उपयोग नहीं करते पकड़े जाते हैं, ताे वाहन को जब्त किया जाएगा। मार्केट और वेंडर जोन में बगैर मास्क पहने दुकानदारों और ग्राहकों के मिलने पर 3 दिनों के लिए मार्केट और वेंडर जोन बंद किया जाएगा। मार्केट बंद कराने का आदेश एसडीओ देंगे। आदेश का अनुपालन नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी कराएंगे।

एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर माइकिंग कराने का निर्देश
डीएम ने संबंधित अधिकारियों को जागरुकता के लिए एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन आदि इलाकों में मास्क का प्रयोग करने संबंधी माइकिंग कराने का निर्देश दिया है। इसके अलावा अन्य जगहों पर भी माइकिंग कराई जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Now corona will be examined without holding the mask, will be admitted to isolation center if found positive


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/now-corona-will-be-examined-without-holding-the-mask-will-be-admitted-to-isolation-center-if-found-positive-127732549.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/19/orig__1600472467.jpg

0 Response to "अब बिना मास्क पकड़े जाने पर कराई जाएगी कोरोना की जांच, पाॅजिटिव मिलने पर आइसोलेशन सेंटर में होंगे भर्ती"

Post a Comment