बूथ लेवल अधिकारियों के साथ बीडीओ ने की बैठक
अगामी विधानसभा चुनाव को अच्छे ढंग से संपन्न कराने के लिए बूथ लेवल अधिकारियों का प्रखंड कार्यालय में एक बैठक कर बीडीओ राजकिशोर प्रसाद शर्मा ने कई टास्क सौंपे। बैठक में बीडीओ ने निर्वाचन आयोग के द्वारा जारी दिशा निर्देश से अवगत कराते हुए सभी बूथों को अपडेट करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अभी के हालात में जो प्रवासी मजदूर घर आये हैं। उनसे संपर्क करें और यह निश्चित करें कि उनका नाम मतदाता सूची में नाम है कि नहीं है। अगर नहीं हो तो फॉर्म छह भर कर उनका नाम मतदाता सूची में जोड़ने की प्रक्रिया करें ।और उनसे शपथ पत्र ले कि उनका नाम कहीं और दर्ज नहीं है।वही मतदाताओं के नाम जोड़ने, पलायन कर गए अथवा मृत व्यक्तियों का नाम विलोपित करने का भी निर्देश दिया।
साथ ही 18 वर्ष की आयु जो युवा और युवतियों ने पूरा कर लिया है उनका भी नाम मतदाता सूची में जोड़ने का निर्देश दिया गया। बूथ अंतर्गत सौ वर्ष की आयु पूरा करने वाले वोटरों का भी प्रतिवेदन सौंपा गया।बैठक में जीपीएस अरूण कुमार, प्रधान सहायक रवि रजक ,सुमित कुमार ,हरिनारायण प्रसाद,पंचानंद पंडित,मनोज कुमार, श्यामसुंदर प्रसाद यादव,रामरेखा राउत,दिलीप कुमार,राजेश महतो,संजय प्रसाद आदि मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bettiah/news/bdos-meeting-with-booth-level-officials-127701687.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/09/
0 Response to "बूथ लेवल अधिकारियों के साथ बीडीओ ने की बैठक"
Post a Comment