दरौंदा में तीन माह में चार की हत्या, नहीं पकड़े गए आरोपी
दरौंदा थाना क्षेत्र में बीते 3 माह के अंदर घटित 4 हत्याकांड ने लोगों को दहला दिया।है। मुकेश कुमार यादव और धीरज कुमार साह की हत्या के काफी दिन बीत चुके हैं लेकिन पुलिस इन दोनों के हत्यारों को अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। बालबंगरा में एक जुलाई की शाम दो अपराधियों ने गोली मारकर बालबंगरा गांव निवासी मुकेश कुमार यादव की हत्या कर दी थी। पुलिस अभी मुकेश कुमार यादव के हत्यारों को पकड़ भी नहीं सकी थी कि इसी दौरान रुकुन्दीपुर में 21 जुलाई की सुबह अज्ञात हत्यारों ने धीरज कुमार साह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दरौंदा में मुकेश कुमार यादव और धीरज कुमार उत्साह के हत्यारे पुलिस के लिए चुनौती बने हुए हैं। मालूम हो कि मुकेश हत्याकांड के मामले में मुकेश यादव के भाई कमलेश यादव के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर दो को नामजद बनाया गया था। दोनों महाराजगंज के निवासी हैं। इसके बावजूद अबतक आरोपियों की गिरफ्तारी पुलिस नही कर पायी हैं। बसंतपुर थाना क्षेत्र के मोलनापुर गांव निवासी धीरज कुमार साह की 21 जुलाई की सुबह रुकुन्दीपुर में गोली मारकर तथा 8 सितंबर को मर्दन पुर गांव निवासी विजय प्रसाद की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना में तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/drunda/news/four-killed-in-three-months-in-daronda-accused-not-caught-127736936.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/20/
0 Response to "दरौंदा में तीन माह में चार की हत्या, नहीं पकड़े गए आरोपी"
Post a Comment