रामजानकी मंदिर की भूमि को ले दो गांव के लोग भिड़े
थाना क्षेत्र के हरियाही पंचायत अंतर्गत श्री श्री 108 रामजानकी मंदिर की जमीन के विवाद को लेकर हरियाही व हरिपुर गांव के दो पक्षों में मारपीट में तीन व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी हो गए। बताया जा रहा है कि इस दौरान फायरिंग भी हुई, जिससे एक व्यक्ति जख्मी हो गया। हालांकि गोली चलने की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो सकी। सभी जख्मियों को निर्मली पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार उपरांत जख्मी हरियाही निवासी पवन मंडल, सुरेंद्र मंडल व गुणानंद मंडल को बेहतर इलाज हेतु हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी त्वरित गति से कार्रवाई में जुट गई। पुलिस बल ने घटनास्थल का जायजा लिया और कार्रवाई प्रारंभ कर दी।
वहीं दोनों पक्षों के कुल 08 लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ भी प्रारंभ कर दिया। मामले को लेकर पूछने पर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि राम जानकी मंदिर के भूमि विवाद को लेकर घटना घटित हुई है। पुलिस छानबीन कर रही है। घटना स्थल से खोका बरामद नहीं हुआ है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/supaul/news/people-from-two-villages-clash-with-ramjanaki-temple-land-127698240.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/08/
0 Response to "रामजानकी मंदिर की भूमि को ले दो गांव के लोग भिड़े"
Post a Comment