चार पहिया वाहन केे साथ 1860 बोतल शराब जब्त, एक तस्कर भी गिरफ्तार
एसएसबी 45वी बटालियन के सिमरीघाट बीओपी के जवानों ने गुप्त सूचना के पर स्पेशल नाका के दौरान नेपाल से लाए जा रहे 1860 बोतल नेपाल निर्मित दिलवाले ब्रांड की शराब को मंगलवार की अहले सुबह जब्त किया है। वही इस अभियान में एक वाहन जब्त किए गए है और एक शराब कारोबारी को भी पकड़ा गया है।
पुष्टि करते हुए 45 वींं बटालियन के कमांडेंट एचके गुप्ता ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बॉर्डर पिलर संख्या 220 के समीप से शराब की तस्करी होने वाली है। इसी सूचना के आधार पर सिमरीघाट बीओपी कमांडर सब इंस्पेक्टर सुरेश प्रसाद की अगुवाई मे एक स्पेशल नाका का गठन किया गया जो भारतीय प्रभाग में पिलर संख्या 220 के समीप जाकर सूचना के आधार पर कार्रवाई को अंजाम देने के लिए इंतजार करने लगे। इसी क्रम में कुछ समय बाद एक चार पहिया वाहन टाटा वेंचर बीआर 11 एम / 2237 आते दिखाई पड़ी। जिसपर नाका पार्टी द्वारा शक के आधार पर रोकते हुए जांच की गई। जांच के दौरान बोरियों मे 1860 बोतल नेपाली ब्रांड दिलवाले शराब पाई गई। शराब तथा कारोबारी के साथ वाहन को जब्त कर उत्पाद सुपौल के सुपुर्द किया गया। कारोबारी की पहचान छिटहि गांव निवासी रामु मुखिया के रूप में की गई है। स्पेशल नाका पार्टी में हवलदार दीपक साह, रंजीत लकरा, कांस्टेबल मनीष कुमार चौधरी व अन्य शामिल थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/supaul/news/1860-bottles-of-liquor-seized-along-with-four-wheelers-a-smuggler-also-arrested-127698241.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/08/3_1599582246.jpg
0 Response to "चार पहिया वाहन केे साथ 1860 बोतल शराब जब्त, एक तस्कर भी गिरफ्तार"
Post a Comment