सड़क पर ऑटो लगाने वालों पर होगी कार्रवाई
19 September, 2020
Comment
बाजार में लगातार जाम लगने की समस्या से निजात दिलाने के लिए आलमनगर थाना परिसर में थानाध्यक्ष उदय कुमार एवं अंचलाधिकारी अभय कुमार के नेतृत्व में शनिवार को व्यवसायियों की बैठक हुई। बैठक के दौरान उपस्थित गल्ला व्यवसायी, ठेला लगाने वालों से सड़क पर ठेला नहीं लगाने की बात कही। वहीं पोस्ट ऑफिस चौक, खगड़िया बस स्टैंड, पासवान टोला चौक पर लगाए जा रहे ऑटो सहित अन्य वाहनों को भी सड़क पर नहीं लगाने का निर्देश दिया गया। निर्देश को नहीं मानने वालों पर विधिवत कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान व्यवसायी महेश गुप्ता व रवि कुमार सिंह सहित अन्य भी मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/madhepura/news/action-will-be-taken-against-those-who-install-auto-on-the-road-127733645.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/19/
0 Response to "सड़क पर ऑटो लगाने वालों पर होगी कार्रवाई"
Post a Comment