चार्टर प्लेन में बर्थडे मनाने वाले और बीएमडब्ल्यू का शौक रखनेवाले ट्रैक्टर चला कर रहे नौटंकी
उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के कृषि बिल को लेकर विरोध को महज नाटक बताया। सोशल मीडिया पर शनिवार को लिखा- जो लोग विदेशी लक्जरी बीएमडब्ल्यू गाड़ी का शौक रखते हैं और चार्टर प्लेन में केक काट कर बर्थडे मनाते हैं, वे राजधानी की सड़काें पर ट्रैक्टर चलाकर किसान बनने की नौटंकी करने लगे।
जिनकी पहचान बाहुबली या बाहुबली को संरक्षण देने की रही है, उन लोगों ने किसानों का हमदर्द दिखने के लिए बिना पढ़े-समझे किसान बिल का विरोध शुरू कर दिया। मोदी ने कहा- किसी भी मुद्दे पर विपक्ष को विरोध करने का लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन हिंसा करने या किसी दल के कार्यालय पर लाठी-डंडे से हमला करने का किसी को हक नहीं।
किसान बिल के विरोध के बहाने विरोधियों ने अपना असली चरित्र दिखा दिया। चुनाव आयोग को इस पर संज्ञान लेना चाहिए। लाठी में तेल पिलाने वाले न गरीबों को रोजगार दे सकते हैं, न कभी किसानों का भला कर सकते।
राहुल गांधी काे खल रही मनमाेहन की कमी
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी को आज मनमोहन सिंह जैसे समझ वाले प्रधानमंत्री की कमी महसूस हो रही है। ये वही राहुल गांधी हैं, जिन्होंने मनमोहन सिंह की कैबिनेट के फैसले की काॅपी सार्वजनिक रूप से फाड़ कर उस वक्त उनका अपमान किया था, जब वे विदेश यात्रा पर थे।
राहुल गांधी और कांग्रेस को दरअसल ऐसे पीएम की कमी महसूस हो रही है, जो रोबोट की तरह काम करे, आतंकियों के प्रति नरम रहे, मुंबई हमले पर चुप रहे, तीन तलाक प्रथा जारी रहने दे, चीन से कांग्रेस को चंदा दिलवाए और धारा-370 बनाए रखकर रक्तरंजित अलगाववाद को पालता रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/bihar-election/news/nautanki-who-drives-a-tractor-celebrating-a-birthday-in-a-charter-plane-and-is-fond-of-bmw-127757475.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/27/sushil-modi_1601163863.jpg
0 Response to "चार्टर प्लेन में बर्थडे मनाने वाले और बीएमडब्ल्यू का शौक रखनेवाले ट्रैक्टर चला कर रहे नौटंकी"
Post a Comment