Popular Posts

संसद से सड़क तक कृषि बिल का विरोध करेगा राजद, एपीएमसी खत्म होने से कितनों का हुआ भला

संसद से सड़क तक कृषि बिल का विरोध करेगा राजद, एपीएमसी खत्म होने से कितनों का हुआ भला

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रदेश कार्यालय में कृषि बिल पर कहा कि केंद्र सरकार ने कालाबाजारियों के लिए तथा लाचार, बेबस, हताश किसानों का शोषण करने वाले इस विधेयक को लाकर अपने तानाशाही रवैए को एक बार फिर सिद्ध किया है। वहीं राज्य सरकार ने भी इसके पक्ष में खड़े होकर यह जता दिया है कि वह राज्य के 70 फीसदी किसानों का भला नहीं चाहती हैं।

सरकार यह बताए कि वर्ष 2006 में उसने राज्य में एपीएमसी खत्म किया तो उससे बिहार के किसानों को कितना फायदा हुआ। किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए राजद का कृषि बिल के खिलाफ संसद से सड़क तक विरोध जारी रहेगा।

गुप्तेश्वर पांडेय के वीआरएस पर बोले- इस पर चर्चा समय की बर्बादी : पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय के वीआरएस पर तेजस्वी ने कहा कि एक व्यक्ति विशेष के विषय पर चर्चा करना समय की बर्बादी है। कोई एक बार वीआरएस ले, कोई चार्जशीटेड हो तो मुझे क्या कहना है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी पैसे का दुरुपयोग कर पटना में पोस्टर लगाकर सत्ता पक्ष अपना चेहरा चमका रहा है। यह सरकारी पैसे का दुरुपयोग है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/rjd-will-oppose-agriculture-bill-from-parliament-to-road-127748388.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/24/orig_tejaswi1582884223_1600902003.jpg

0 Response to "संसद से सड़क तक कृषि बिल का विरोध करेगा राजद, एपीएमसी खत्म होने से कितनों का हुआ भला"

Post a Comment