Popular Posts

नए बिल से खाद्य प्रसंस्करण से जुड़े उद्योगों में बढ़ेगा पूंजी निवेश, ग्रामीण क्षेत्रों में रुकेगा पलायन

नए बिल से खाद्य प्रसंस्करण से जुड़े उद्योगों में बढ़ेगा पूंजी निवेश, ग्रामीण क्षेत्रों में रुकेगा पलायन

उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि नए कृषि बिल से बिहार में खाद्य प्रसंस्करण से जुड़े उद्योग में पूंजी निवेश बढ़ेगा और ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार बढ़ने से पलायन की मजबूरी खत्म होगी। बुधवार को सोशल मीडिया पर लिखा- जिन कदमों से करोड़ों किसानों-मजदूरों का भला होगा, उसे राजद जल्दीबाजी में उठाया कदम बता रहा है।

अनाज, दाल, आलू, प्याज को आवश्यक वस्तुओं की सूची से बाहर करने और भंडारण की सीमा हटाने से कृषि उत्पाद की भंडारण क्षमता बढ़ेगी। अब किसान बड़ी खाद्य कंपनियों के साथ पार्टनर की तरह जुड़ कर ज्यादा मुनाफा कमा सकेंगे। वह पूरा किसान और आधा उद्यमी भी होगा। एमएसपी और मंडी में उपज बेचने का विकल्प रहते बड़ा बाजार मिलने से किसान की सौदेबाजी की ताकत बढ़ेगी।

विपक्ष क्या किसान से वोट लेकर उन्हें केवल मंडी के भरोसे लाचार बनाए रखना चाहता है? उन्होंने कहा कि तीन कृषि बिल पारित कर एनडीए सरकार ने जिस तरह से किसानों का भाग्य बदलने की कोशिश की है, उससे बिचौलियों की फंडिंग से राजनीति करने वाले दलों में खलबली है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/the-new-bill-will-increase-capital-investment-in-food-processing-industries-migration-will-stop-in-rural-areas-127748401.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/24/orig_sushil-modi-bjp1583588343_1600902264.jpg

0 Response to "नए बिल से खाद्य प्रसंस्करण से जुड़े उद्योगों में बढ़ेगा पूंजी निवेश, ग्रामीण क्षेत्रों में रुकेगा पलायन"

Post a Comment