Popular Posts

श्मशान भूमि में बनाया जा रहा पंचायत सरकार भवन, निर्माण के विरुद्ध प्रदर्शन

श्मशान भूमि में बनाया जा रहा पंचायत सरकार भवन, निर्माण के विरुद्ध प्रदर्शन

प्रखंड क्षेत्र की भेलवा पंचायत अंतर्गत वार्ड नं तीन की श्मशान भूमि में पंचायत सरकार भवन बनाने का ग्रामीणों ने विरोध किया है। शुक्रवार को दर्जनों ग्रामीणों ने प्रस्तावित निर्माण स्थल और प्रखंड कार्यालय परिसर में जमा होकर विरोध-प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में उनलोगों ने पूर्व में ही बीडीओ को आवेदन देकर बता दिया था कि पंचायत सरकार भवन बनाने के लिए जो स्थल चिन्हित किया गया है वह सदियों से श्मशान घाट है। वहां पर लोगों का दाह संस्कार किया जाता है।

अतः उस स्थल पर कोई सरकारी निर्माण नहीं होना चाहिए। किंतु स्थानीय मुखिया ग्रामीणों के विरोध के बावजूद श्मशान भूमि में ही पंचायत सरकार भवन बनाने पर तूले हैं। ग्रामीण जियालाल पासवान, रंजीता देवी, कैलाशी देवी, उपेंद्र कुमार, रामेश्वर प्रसाद, संजय पंडित आदि ने बताया कि बीडीओ को दिए गए आवेदन की प्रति जिला पदाधिकारी सहित बिहार सरकार को दे दी गई है। प्रखंड परिसर में प्रदर्शन कर रहे मंटू साह, मिथलेश राम, रामाश्रय महतो, सुनील प्रसाद आदि ने बताया कि बीडीओ के अनुपस्थिति में कार्यालय कर्मियों ने प्रदर्शन कर रहे लोगों से ज्ञापन लेने से इंकार कर दिया।

वही ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उक्त भूमि पर मनरेगा द्वारा लगाए गए हरे पेड़ों को काट दिया गया है। मुखिया जिकरुल्लाह अंसारी ने बताया कि शमशान भूमि को छोड़कर निर्माण कराया जा रहा है। उनके राजनीतिक विरोधी एकजुट होकर विकास कार्यों का विरोध कर रहे हैं। बीडीओ अनुपम कुमारी ने कहा कि वह बैठक में शामिल होने अनुमंडल मुख्यालय रक्सौल आई हैं। किंतु, उस स्थल की जांच कराई गई थी, सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार वह श्मशान की भूमि नहीं है।

छौड़ादानो प्रखंड नियोजन इकाई ने अंतिम मेधा सूची का किया प्रकाशन

छौड़ादानो | प्रखंड नियोजन इकाई छौड़ादानो द्वारा कक्षा छह से आठ के अंतिम मेधा सूची का प्रकाशन शुक्रवार को कर दिया गया है। जानकारी देते हुए बीडीओ अनुपम कुमारी ने बताया कि वर्ग एक से पांच हेतु औपबंधिक मेधा सूची भी जारी की गई है। इस पर आठ सितंबर तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। आपत्ति निराकरण के लिए संबंधित नियोजन इकाई को भेजी जाएगी।

वर्ग एक से पांच के लिए जारी औपबंधिक मेधा सूची में सामान्य शिक्षक के लिए 2257 तथा उर्दू शिक्षक के लिए 49 अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई है। वहीं वर्ग छह से आठ के लिए विषयवार अंतिम मेधा सूची में सामान्य विज्ञान में 913, गणित एवं विज्ञान में 600, हिंदी में 264, अंग्रेजी में 280, संस्कृत में 71 तथा उर्दू में 111 अभ्यर्थियों को शामिल किया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Protest against construction of Panchayat Sarkar Bhavan being built in cremation ground


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/motihari/news/protest-against-construction-of-panchayat-sarkar-bhavan-being-built-in-cremation-ground-127686998.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/05/42_1599261273.jpg

0 Response to "श्मशान भूमि में बनाया जा रहा पंचायत सरकार भवन, निर्माण के विरुद्ध प्रदर्शन"

Post a Comment