कल से 21 तक चलेगा दस्त नियंत्रण पखवाड़ा
स्वास्थ्य विभाग के द्वारा 6 से 21 सितंबर तक जिले में सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा चलाया जाएगा। इसके लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। सामुदायिक स्तर पर दस्त को लेकर लोगों को जागरूक करने की प्रमुख जिम्मेदारी आशाओं को दी गयी है। इस दौरान आशाएं घर-घर जाकर ओआरएस का पैकेट देंगी एवं लोगों को दस्त के विषय में जागरूक भी करेंगी।
सीएस डॉ. रंजीत राय ने बताया कि डायरिया से होने वाली शिशु एवं बाल मृत्यु दर में कमी लाने, सामुदायिक स्तर पर ओआरएस एवं जिंक की उपलब्धता को बढ़ाने एवं डायरिया प्रबंधन को मजबूत करने के उद्देश्य से जिले में सघन दस्त नियंत्रण पखवारा का आयोजन किया जा रहा है। साफ सफाई से जुड़ी गतिविधियों के बारे में जागरूकता लाना भी इस पखवारे का अभिन्न अंग है। इसके लिए आशा अपने क्षेत्र के सभी पांच वर्ष से छोटे बच्चों के अभिभावकों को दस्त के बारे में जानकारी देंगी एवं इसके रोकथाम के लिए ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन (ओआरएस) पैकेट भी वितरित करेंगी।
सिविल सर्जन ने बताया कि जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर भी दस्त नियंत्रण एवं इसके रोकथाम के लिए काउंटर लगाकर प्रदर्शनी की जाएगी। जिसमें लोगों को ओआरएस पैकेट एवं जिंक की दवा दी जाएगी। साथ ही संबंधित स्वास्थ्य केंद्रों के एएनएम एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी दस्त के लक्षणों एवं इसकी रोकथाम के विषय में लोगों को जागरूक करेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/motihari/news/diarrhea-control-fortnight-will-run-from-tomorrow-to-21-127686987.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/05/
0 Response to "कल से 21 तक चलेगा दस्त नियंत्रण पखवाड़ा"
Post a Comment