Popular Posts

फीस माफी के लिए सड़क पर अभिभावक, किया जाम, हंगामा; सेंट टेरेसा स्कूल के सामने किया प्रदर्शन, प्राचार्य को सौंपा आवेदन

फीस माफी के लिए सड़क पर अभिभावक, किया जाम, हंगामा; सेंट टेरेसा स्कूल के सामने किया प्रदर्शन, प्राचार्य को सौंपा आवेदन

निजी स्कूलाें में फीस माफी काे लेकर अभिभावकाें का गुस्सा अब फूटने लगा है। साेमवार काे सेंट टेरेसा स्कूल के सामने करीब 100 अभिभावकाें ने सड़क जाम कर दिया। सुबह नाै बजे से स्कूल बिल्डिंग के बाहर अभिभावक जमा हुए और फीस माफी के लिए प्रदर्शन किया। दाे घंटे तक स्कूल प्रबंधन की ओर से काेई बात नहीं करने पर उनका गुस्सा बढ़ गया और सभी पानी की बाेतल बजा कर हंगामा करने लगे।

उन्हाेंने सड़क पर बांस लगा दिया। स्कूल प्रबंधन ने पांच अभिभावकाें काे मिलने के लिए बुलाया। लेेकिन सभी अभिभावकाें ने एकसाथ अंदर जाकर बात करने की शर्त रखी। इस बीच वहां पुलिस पहुंची और अभिभावकाें काे समझाया। तब एक-एक कर अभिभावक प्राचार्य से मिले।

प्राचार्य ने सभी काे आवेदन देकर अपनी बात रखने कहा। उसके बाद सभी अभिभावक आवेदन देकर वहां से लाैट आए। इधर कुछ अभिभावकाें ने कहा है कि वे लाेग मंगलवार काे आवेदन देंगे। अभिभावकाें उत्सव कुमार और दीपक कुमार ने कहा कि फीस नहीं दी इसलिए उनके बच्चाें का रिजल्ट राेक दिया गया है। अभी लाॅकडाउन में भारी नुकसान हुआ है।

स्कूल में क्लास भी नहीं हुई है। फीस क्याें दें। स्कूल प्रबंधन ने लिखित आवेदन में बच्चे का नाम, क्लास, राेल नंबर और एडमिशन नंबर भी लिया है। डर है कि कहीं बच्चाें काे परेशान नहीं किया जाए। वंदना कुमारी ने कहा कि एक-एक परिवार के दाे से तीन बच्चे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Guardian on the road for fee waiver, done jam, commotion; Demonstration done in front of St. Teresa's school, application submitted to the principal


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/news/guardian-on-the-road-for-fee-waiver-done-jam-commotion-demonstration-done-in-front-of-st-teresas-school-application-submitted-to-the-principal-127720468.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/15/1_1600126914.jpg

0 Response to "फीस माफी के लिए सड़क पर अभिभावक, किया जाम, हंगामा; सेंट टेरेसा स्कूल के सामने किया प्रदर्शन, प्राचार्य को सौंपा आवेदन"

Post a Comment