ठनका की चपेट में आने से महिला की मौत
07 September, 2020
Comment
सोमवार की शाम को बारिश के दौरान ठनका गिरने से भवानीपुर पंचायत के वार्ड-4 में एक 45 वर्षीया महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार भवानीपुर पंचायत में वार्ड-4 निवासी मंजू देवी बहियार में काम कर रही थी। उसी क्रम में बारिश शुरू हो गई। बारिश के दौरान ही ठनका की चपेट में वह आ गई। इससे वह बुरी तरह जल गई। आसपास के लोग उसे उठाकर सीएचसी सिंहेश्वर लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सीएचसी पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/singheswar/news/woman-dies-due-to-snooping-127694886.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/07/
0 Response to "ठनका की चपेट में आने से महिला की मौत"
Post a Comment