Popular Posts

पार्ट-1 में दाखिले को ले अभाविप ने विवि में की तालाबंदी

पार्ट-1 में दाखिले को ले अभाविप ने विवि में की तालाबंदी

बीएन मंडल विश्वविद्यालय में स्नातक व स्नातकोत्तर में नामांकन की प्रक्रिया शुरू करने की मांग को लेकर अभाविप कार्यकर्ताओं ने सोमवार को विश्वविद्यालय में तालाबंदी की। इस दौरान नारेबाजी व प्रदर्शन सामान्य शाखा व परीक्षा विभाग के सभी कार्यालयों से कर्मियों को बाहर निकाल दिया गया। कार्यालय बंद करवाने के बाद सभी कुलसचिव कार्यालय के आगे धरना पर बैठ गए। लगभग एक घंटे बाद कुलसचिव डॉ. कपिलदेव प्रसाद विश्वविद्यालय पहुंचे।
उन्होंने आक्रोशित कार्यकर्ताओं को समझा-बुुझाकर शांत किया। साथ ही छात्र नेताओं को आश्वासन दिया कि कुलपति के आने के बाद दो दिनों के अंदर स्नातक प्रथम खंड में नामांकन के लिए आवेदन की तिथि घोषित कर दी जाएगी। अभाविप के विवि प्रमुख रंजन यादव ने कहा कि अगर नौ सितंबर तक डिग्री पार्ट वन में नामांकन के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई तो 10 सितंबर से विवि में अनिश्चितकालीन तालाबंदी की जाएगी। उन्होंने कहा कि एक महीना पूर्व ही राजभवन ने यूएमआईएस का नए सिरे टेंडर कराने आदेश दिया था। लेकिन अभी तक इस दिशा में चहल-पहल नहीं दिख रहा है।
भ्रष्टाचारियों का अड्‌डा बना बीएनएमयू, जो आते हैं, वही लूटने में लग जाते हैं : आमोद
अभाविप के विभाग संयोजक अभिषेक यादव व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आमोद आनंद ने कहा कि विवि भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है। जो भी अधिकारी आते हैं विवि को लूटने में लग जाते हैं। विश्वविद्यालय के अधिकारियों की लापरवाही के कारण अभी स्नातक प्रथम खंड में नामांकन के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई। उन्होंने कहा कि अविलंब स्नातक व स्नातकोत्तर में नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ करें। इस अवसर पर दिलीप कुमार दिल, राजू सनातन, उपेंद्र कुमार भरत सहित अन्य अभाविप आदि मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कुलसचिव कार्यालय के समीप नारेबाजी करते अभाविप कार्यकर्ता।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/madhepura/news/abvp-locked-in-the-university-for-admission-in-part-1-127694883.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/07/5_1599495028.jpg

0 Response to "पार्ट-1 में दाखिले को ले अभाविप ने विवि में की तालाबंदी"

Post a Comment