नहाने गई वृद्ध महिला की नदी से मिली लाश
10 September, 2020
Comment
थाना क्षेत्र के मौरा कबियाही पंचायत के वार्ड संख्या-15 कोल्हुआ की एक महिला की नदी में डूबने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमी मेहता की वृद्ध पत्नी सुयी देवी बुधवार को जितिया पर्व को लेकर घर के बगल नदी में स्नान करने गई थीं। इसी दौरान महिला अचानक गायब हो गई। बुधवार से ही परिवार के लोगों के द्वारा खोजबीन की गई, लेकिन कहीं कोई पता नहीं चल सका। गुरुवार की सुबह से परिवार के लोगों ने ग्रामीणों के सहयोग से नदी में भी काफी खोजबीन की। दोपहर बाद किसी ने नदी के किनारे एक शव को देखा। इसके बाद नदी किनारे पहुंचकर उक्त महिला के शव को बाहर निकाला गया। घटना की सूचना पर शंकरपुर पुलिस और सीओ भी मौके पर पहुंचे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/supaul/news/dead-body-of-an-old-woman-who-went-to-bathe-127704938.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/10/
0 Response to "नहाने गई वृद्ध महिला की नदी से मिली लाश"
Post a Comment