Popular Posts

दलीय परिधि से आगे बढ़कर राष्ट्र कल्याण के लिए योगदान देने वाले के रूप में याद किए गए प्रणब दा

दलीय परिधि से आगे बढ़कर राष्ट्र कल्याण के लिए योगदान देने वाले के रूप में याद किए गए प्रणब दा

देश के पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न प्रणब मुखर्जी के निधान पर राजनीतिक दलों व विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुमार कुशवाहा ने उन्हें लोकतंत्र में दलीय परिधि से आगे बढ़कर राष्ट्र कल्याण के लिए हमेशा योगदान देेने वाला नेता बताया।

शोक व्यक्त करने वालाें में प्रदेश नेता राम सुमरन सिंह, मनोज कुमार गुप्ता, प्रो. विजय कुमार शर्मा, शशिकांत आनंद, सुनील कुमार गुप्ता, प्रभात कुमार, संजीत कुमार अग्रवाल, मुकेश कुमार सिंह, राकेश कुमार राज, राकेश रंजन, प्रो. हरिओम शाही, सुंदेश्वर राम, दीपक कुमार मंडल, सूर्य शेखर प्रसाद मंडल, प्रदीप साह शिवे आदि शामिल थे।वहीं उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बेला पंचरूखी में एचएम मुकेश कुमार की अध्यक्षता में शोक सभा आयोजित की गई।

दलसिंहसराय | प्रखंड स्थित आरएल महतो बीएड कॉलेज में पूर्व राष्ट्रपति के निधन पर युवा जदयू के राष्ट्रीय सचिव प्रशांत कुमार पंकज की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। उनके निधन को भारतीय राजनीतिक युग का अंत बताया गया। मौके पर प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार, डॉ विवेक दत्त, पल्लव कुमार पारस, निर्मल कुमार चंचल, केशव कुमार चौधरी आदि मौजूद थे।
ताजपुर | राजधानी रोड स्थित प्रखंड कांग्रेस कार्यालय पर भारत के पूर्व राष्ट्रपति स्व. प्रणब मुखर्जी के निधन पर प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल मालिक के अध्यक्षता में एक शोक सभा आयोजित किया गया । सभा को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व प्रखंड कपिल देव उपाध्याय ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला । मौके पर श्याम केशरी, नन्द किशोर राय, संजय राय, सुरेन्द्र महतो, शैलेंद्र कुमार सोनु, महफूज आलम, विनोद सिंह, आदि लोग उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/samastipur/news/pranab-da-remembered-as-a-contributor-to-national-welfare-by-moving-beyond-the-party-127676800.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/02/

0 Response to "दलीय परिधि से आगे बढ़कर राष्ट्र कल्याण के लिए योगदान देने वाले के रूप में याद किए गए प्रणब दा"

Post a Comment