Popular Posts

देकुली धाम में पिछले साल 80 हजार भक्त आए थे, इस बार रहा सन्नाटा

देकुली धाम में पिछले साल 80 हजार भक्त आए थे, इस बार रहा सन्नाटा

बाबा भुवनेश्वर नाथ धाम में मंगलवार को सन्नाटा पसरा रहा। अनंत चतुर्दशी पर पिछले साल यहां करीब 80 हजार श्रद्धालु पूजा अर्चना करने जुटे थे। लेकिन, इस बार मंदिर बंद था। मंदिर बंद की घोषणा के कारण श्रद्धालु नहीं आए। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन द्वारा देकुली धाम के सभी द्वार को सील कर भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई थी। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को ध्यान में रखकर प्रशासन द्वारा देकुली धाम में जल बोझी करने पर रोक लगा दी गई। मंगलवार को एसडीएम इश्तेयाक अली अंसारी एवं एसडीपीओ राकेश कुमार ने देकुली धाम के निरीक्षण के दौरान ये बातें कहीं। दोंनों अधिकारियों ने भारत सरकार की गाइडलाइन का हवाला देते हुए सार्वजनिक रुप से पूजा-अर्चना एवं जलाभिषेक पर रोक लगे रहने की बात कही।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/sitamarhi/news/80-thousand-devotees-visited-dekuli-dham-last-year-this-time-there-was-silence-127676853.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/02/

0 Response to "देकुली धाम में पिछले साल 80 हजार भक्त आए थे, इस बार रहा सन्नाटा"

Post a Comment