फाइनेंस कंपनी के मैनेजर से 96 हजार लूटे; बैंक गए ग्राहक से 70 हजार छीने
चनपटिया-बेतिया मुख्यमार्ग के पकड़ीहार के समीप बाइक सवार दो अपराधियों ने हथियार के बल पर भारत फाइनेंस कंपनी के कर्मी से मंगलवार की देर शाम करीब एक लाख रुपये लूट कर फरार हो गए। भारत फाइनेंस कंपनी के चनपटिया शाखा में मैनेजर के पद पर कार्यरत छपरा जिले के निवासी रौशन कुमार मंगलवार को लखौरा एवं मिश्रौली गांव में सेंटर मीटिंग करने गए थे। कई जगहों पर मीटिंग के बाद क्षेत्र से रुपए कलेक्शन कर 96850 रुपए लेकर वापस हो रहे थे।
इस मामले में रौशन कुमार ने चनपटिया थाना में एफआईआर दर्ज करायी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। चनपटिया थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्जकर कई बिंदुओं पर जांचकर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा। इधर, सदर एसडीपीओ मुकुल परिमल पांडेय ने बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दिया है।
ओवर टेक कर रोक कर पीठ पर सटा दी पिस्टल : एफआईआर में रौशन कुमार ने बताया कि जब वे देर शाम बाइक क्षेत्र से मीटिंग व कलेक्शन कर वापस हो रहे थे तो पूर्व से घात लगाए पल्सर बाइक सवार दो अपराधियों ने उन्हें ओवरटेक कर रोका। इसी बीच एक अपराधी उतरकर उन्हें पकड़ लिया और गला दबाने लगा। इसी बीच दूसरा अपराधी उनकी पीठ पर पिस्टल सटा दिया और बैग छीन लिया। इसके बाद दोनों अपराधी बेतिया की ओर बाइक से फरार हो गए।
ग्राहक काे गेट से बाइक हटाने की बात कह छीने पैसे
नगर के एसबीआई कृषि विकास शाखा में रुपए जमा कराने आए उपभोक्ता से 70 हजार रुपए छीन लिया गया है। रुपए छीनने के बाद बदमाश फरार हो गये। मामले में उज्जैन टोला निवासी जितेंद्र कुमार ने नगर थाना में एक आवेदन दिया है। यह घटना मंगलवार की है। आवेदन में जितेंद्र ने बताया कि वह रुपए लेकर बैंक के भीतर गया। बैंक में जमा पर्ची भर रहा था। इसी बीच दो व्यक्ति पहुंचकर बोले कि गेट पर खड़ी अपनी बाइक हटा लो। उन्हें अपनी बाइक निकालनी है। बाइक हटाने के लिए जब जितेन्द्र बाहर निकला तो उनमें से एक ने रुपए छीन लिया। दोनों बिना नंबर प्लेट के स्प्लेंडर बाइक से उज्जैन टोला के गली मे प्रवेश कर गए। नवीन ने दोनों का पीछा किया, लेकिन वे भागने में सफल हो गए। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
6 माह पूर्व महिंद्रा फाइनेंस में हुई थी लूट
शहर के सुप्रिया रोड स्थित महिंद्रा फाइनेंस के कार्यालय से भी लूट की घटना घट चुकी है। 21 फरवरी 2020 को तीन नकाबपोश अपराधी महिंद्रा फाइनेंस के सुप्रिया रोड स्थित कार्यालय में घुस आए थे। जहां हथियार के बल पर अपराधियों ने कार्यालय से चार लाख रुपए लूट लिए थे।
चोरी की नीयत से घर में घुसे चोरों ने किया घायल
बगहा| प्रखंड बगहा एक के छोटकीपट्टी बड़गांव निवासी सतीश सिंह के घर मे चोरी की नीयत से घुसे चोरों ने गृह स्वामी सतीश सिंह के ऊपर हीं हमला कर दिया। जिससे वे बुरी तरह से जख्मी हो गए। प्राथमिक उपचार अनुमंडलीय अस्पताल में किया गया। चिकित्सक डा. केबीएन सिंह ने बताया की जख्मी युवक द्वारा बताया गया की चोरी की नीयत से घर में घुसे चोर द्वारा चोरी में विफल होने के बाद हमला कर दिया गया। जिसमें वे घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। एएसआई सुरेश कुमार ने बताया की अभी तक जख्मी द्वारा घटना के बाबत कोई जानकारी नहीं दी गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bettiah/news/96-thousand-robbed-from-the-manager-of-the-finance-company-70-thousand-snatched-from-customer-who-went-to-bank-127724466.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/16/16bettiah-02_1600272969.jpg
0 Response to "फाइनेंस कंपनी के मैनेजर से 96 हजार लूटे; बैंक गए ग्राहक से 70 हजार छीने"
Post a Comment