Popular Posts

सासाराम के हाेटल काराेबारी की गाड़ी से 74 लाख रुपए जब्त, विधायक का टिकट खरीदने के लिए ले जाए जा रहे थे, दाे हिरासत में

सासाराम के हाेटल काराेबारी की गाड़ी से 74 लाख रुपए जब्त, विधायक का टिकट खरीदने के लिए ले जाए जा रहे थे, दाे हिरासत में

गांधी मैदान थाना पुलिस ने बुधवार की देर रात बिस्काेमान भवन के पास वाहन चेकिंग में 74 लाख रुपए जब्त किए हैं। पुलिस ने फाॅर्चूनर यूपी 65 सीआर- 7000 के चालक साेनू समेत दाे लोगों को हिरासत में लिया है। पूछताछ में चालक साेनू ने बताया सासाराम के हाेटल काेराबारी संजय कुमार सिंह पटना आए थे। वे रास्ते में ही उतर गए। फिलहाल इसकी जानकारी मुझे नहीं है।

गाड़ी में एक राजनीतिक दल का झंडा-बैनर भी मिला है। सूत्राें का दावा है कि संजय सिंह से एक एमएलसी ने टिकट दिलवाने के लिए रकम मंगवाई थी। वह एमएलसी काैन है? इस बाबत पुलिस चालक व एक अन्य से पूछताछ कर रही है। चुनाव घाेषणा के बाद पहली बार पटना पुलिस ने कार्रवाई की है।

एक अक्टूबर से पहले चरण के चुनाव के लिए नामांकन भी हाेना है। पुलिस के मुताबिक गाड़ी संजय सिंह के नाम से रजिस्टर्ड है। वाराणसी डीटीओ से रजिट्रेशन 25 मई 2017 काे हुआ है। सिटी एसपी विनय तिवारी ने कहा कि पुलिस ने माेटी रकम पकड़ी है। इस बाबत हिरासत में लिए गए लाेगाें से पुलिस पूछताछ करने में जुटी है।

बिहार से बंगाल भेजे जा रहे 91 लाख रुपए धनबाद में जब्त किए गए
झारखंड के धनबाद में पुलिस ने बिहार से पश्चिम बंगाल जा रही एक कार से 91 लाख कैश बरामद किया है। इस मामले में ड्राइवर सहित तीन लोगों से पूछताछ हो रही है। आयकर विभाग की टीम ने भी जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार कार बिहार के गया से पश्चिम बंगाल जा रही थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
74 lakh rupees seized from the hotel of Sasaram's hotel, were being taken away to buy MLA ticket,


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/74-lakh-rupees-seized-from-the-hotel-of-sasarams-hotel-were-being-taken-away-to-buy-mla-ticket-127769258.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/01/47_1601507267.jpg

0 Response to "सासाराम के हाेटल काराेबारी की गाड़ी से 74 लाख रुपए जब्त, विधायक का टिकट खरीदने के लिए ले जाए जा रहे थे, दाे हिरासत में"

Post a Comment