चौतरवा थाना की पुलिस ने 4 अभियुक्तों को पकड़ा
10 September, 2020
Comment
चौतरवा थाना की पुलिस ने अलग-अलग कांड की 4 प्राथमिक अभियुक्तों को बुधवार की रात्रि में गिरफ्तार कर बगहा जेल भेजा है। थानाध्यक्ष विनय मिश्र ने बताया कि कांड संख्या 197/20 के नामजद अभियुक्त रतवल गांव निवासी संजीव कुमार राव, गोविंद राव, उमाशंकर यादव तथा कांड संख्या 378/ 20 की प्राथमिक अभियुक्त चन्दर पुर रतवल गांव निवासी साहेब अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। उन्होंने बताया इन सभी के विरुद्ध बगहा न्यायालय ने गिरफ्तारी का वारंट जारी किया था। जिसके आलोक में विशेष छापामारी अभियान चलाकर बुधवार की रात्रि में सभी के घरों से गिरफ्तार किया गया। इन सभी को गुरुवार को बगहा जेल भेज दिया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bettiah/news/police-of-chautarawa-police-station-arrested-4-accused-127704944.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/10/
0 Response to "चौतरवा थाना की पुलिस ने 4 अभियुक्तों को पकड़ा"
Post a Comment