सपरदह में 3400 परिवारों के बीच सूखा राशन बांटे
प्रखंड क्षेत्र के सपरदह पंचायत को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित किए जाने के बाद पंचायत की मुखिया कंचन देवी ने परिवारों के बीच सूखा राशन का वितरण किया। मुखिया प्रतिनिधि मुकेश झा ने बताया कि मुखिया कंचन देवी के नेतृत्व में बांटे गए 3400 सूखा राशन पैकेट में सरकारी स्तर से पूरे पंचायत के लिए 3100 सूखा राशन का पैकेट (चूड़ा, चीनी और चना) दिया गया था। अतिरिक्त 300 पैकेट मुखिया के द्वारा निजी रूप से प्रभावित परिवारों के बीच कड़ामा स्थित पंचायत सरकार भवन परिसर में वितरित किया गया। साथ ही मुकेश झा ने बताया कि एक साथ इतने परिवारों के बीच सूखा राशन वितरण कर पाना मुश्किल था। इसके लिए 3 दिनों में पंचायत के कुल 13 वार्ड के परिवारों के बीच सूखे राशन का वितरण किया गया। मौके पर उपमुखिया बैकुंठ झा, सुमन आचार्य, सुनील झा, विजेंद्र यादव, गौतम कुमार व अन्य उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/puraini/news/drought-rations-distributed-among-3400-families-in-sapardah-127694894.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/07/
0 Response to "सपरदह में 3400 परिवारों के बीच सूखा राशन बांटे"
Post a Comment