मास्क जांच अभियान के तहत 118 लोगों से वसूला गया 5900 रुपए जुर्माना
07 September, 2020
Comment
एसपी संजय कुमार के निर्देश पर रविवार को जिला मुख्यालय के विभिन्न स्थानों पर पुलिस पदाधिकारियों के विभिन्न दलों द्वारा चलाए गए मास्क जांच अभियान के दौरान बिना मास्क के बाजार में घुम रहे 118 लोगों को पकड़ा गया। पकड़े गए लोगों से प्रति व्यक्ति 50 रुपए की दर से कुल 5900 रुपए जुर्माना राशि के रुप में वसूली गयी।
बता दें कि डीएम नवदीप शुक्ला ने भी लगातार बढ़ रहे कोरोना मरीजों की संख्या को देखते हुए सघन मास्क जांच चलाने का निर्देश जारी किया है। निर्देश के आलोक में सदर तथा उदाकिशुनगंज अनुमंडल में मास्क जांच अभियान चलाने का निर्देश जारी किए गए हैं। इस दौरान लोगों को मास्क के उपयोग के लिए जागरुक भी किया जा रहा है। मास्क जांच अभियान 10 सितंबर तक चलेगा। वसूली गयी राशि को जिला स्वास्थ्य समिति के खाता मंे जमा करा दिया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/madhepura/news/rs-5900-fine-recovered-from-118-people-under-mask-investigation-127694895.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/07/
0 Response to "मास्क जांच अभियान के तहत 118 लोगों से वसूला गया 5900 रुपए जुर्माना"
Post a Comment