Popular Posts

बिहार में कोरोना से डेढ़ लाख लोगों ने जीती जंग; कांग्रेस एमएलसी प्रेमचंद्र मिश्रा समेत 2739 नए पॉजिटिव

बिहार में कोरोना से डेढ़ लाख लोगों ने जीती जंग; कांग्रेस एमएलसी प्रेमचंद्र मिश्रा समेत 2739 नए पॉजिटिव

कांग्रेस एमएलसी प्रेमचंद्र मिश्रा कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने अपील की है कि जो भी उनके संपर्क में आए हैं वो जांच करा लें। वे डॉक्टरों के परामर्श से घर पर आइसोलेशन में हैं। पिछले 48 घंटे में राज्य में 197284 सैंपल की जांच हुई, जिसमें 2739 नए संक्रमित मिले। राज्य में कुल संक्रमित बढ़कर 165371 हो गए हैं। जबकि स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या भी बढ़कर 151400 हो गई है। राज्य की रिकवरी दर बढ़कर 91.55 फीसदी हो गई है।

पटना जिले में शुक्रवार काे 169 काेराेना मरीज मिले हैं। संक्रमितों की संख्या बढ़कर 24778 हो गई है। इनमें 22634 मरीज ठीक हाे चुके हैं। अभी 2045 एक्टिव केस हैं। जिले में रिकवरी रेट 91 फीसदी हो गई है। पीएमसीएच में 582 सैंपल की जांच में 31 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें यहां भर्ती 16 मरीज हैं। दानापुर के एक डॉक्टर भी संक्रमित हुए हैं। आईजीआईएमएस में 2558 सैंपल की जांच में 55 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई जिनमें संस्थान के पांच मरीज भी हैं।
सिद्दीकी समेत 20 डिस्चार्ज
राजद नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने काेराेना काे मात दे दी। उन्हें शुक्रवार काे एम्स से छुट्टी दे दी गई। उनके अलावा 17 मरीज डिस्चार्ज किए गए। वहीं दाे मरीजाें बेगूसराय की शाहजहां बेगम और सीतामढ़ी के नसीम अंसारी की माैत हाे गई।

एनएमसीएच से दो मरीजाें को छुट्टी दी गई। पीएमसीएच के काेविड अस्पताल से स्वस्थ होने पर एक मरीज को छुट्टी दी गई। वहीं पटना की मरीज खुर्शीदा खातून की मौत हाे गई। उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी के जन्म दिवस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. संजय जायसवाल ने एम्स में प्लाज्मा डाेनेट किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
One and a half lakh people won the battle from Corona in Bihar; 2739 new positives including Congress MLC Premchandra Mishra


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/one-and-a-half-lakh-people-won-the-battle-from-corona-in-bihar-2739-new-positives-including-congress-mlc-premchandra-mishra-127732516.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/19/patna-aims-1_1600471525.jpg

0 Response to "बिहार में कोरोना से डेढ़ लाख लोगों ने जीती जंग; कांग्रेस एमएलसी प्रेमचंद्र मिश्रा समेत 2739 नए पॉजिटिव"

Post a Comment