Popular Posts

1478.84 करोड़ रुपए से बनने वाले 6.93 किमी लंबे पुल और सड़क का पीएम आज करेंगे शिलान्यास

1478.84 करोड़ रुपए से बनने वाले 6.93 किमी लंबे पुल और सड़क का पीएम आज करेंगे शिलान्यास

40 साल पूर्व तत्कालीन मंत्री विद्याकर कवि ने इलाके के लोगों के साथ कोसी की उच्छशृंखल धाराओं पर बड़े पुल का सपना देखे थे। बाद के दिनों में पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी ने कोसी पर महासेतु बनवाकर उस स्वप्न को साकार होते दिखाया। फिर सीएम नीतीश कुमार ने बलुआहा में उसी कोसी पर पुल बनवाने का साहस दिखाया। फिर, पीएम नरेंद्र मोदी ने पहले तो भेजा-बकौर के बीच पुल-सड़क निर्माण शुरू कराया और अब आज मधेपुरा जिले के फुलौत में कोसी नदी पर पुल-सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास सह भूमि पूजन करेंगे।
खुशी के इस पल को इलाके के लोग आत्मसात कर रहे हैं। पहली बार 9 अगस्त 2018 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनएच 106 के मिसिंग लिंक उदाकिशुनगंज से फुलौत होते हुए बिहपुर तक 30 किमी के बीच 1478.40 करोड़ रुपए की लागत से 6.93 किमी लंबा फोरलेन पुल और सड़क निर्माण की स्वीकृति प्रदान की। इसके बाद लोगों को उम्मीद बढ़ी की अब कभी न कभी पुल और सड़क का निर्माण होगा ही। आज जब खुद पीएम मोदी निर्माण कार्य का शिलान्यास और भूमि पूजन कराएंगे, तो सपनों को पंख लगता दिख रहा है। आयोजन की तैयारी भी पूरी कर ली गई है।

उदाकिशुनगंज अनुमंडल में होगा कार्यक्रम
उदाकिशुनगंज के एसडीएम राजीव रंजन सिन्हा ने बताया कि अनुमंडल कार्यालय में मुख्य समारोह होगा। कोविड को देखते हुए मात्र 100 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पुल व सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे। इस दौरान भूमि पूजन भी कराया जाएगा। साथ ही दो लोगों से पीएम संवाद भी करेंगे। कार्यक्रम के दौरान विधि मंत्री नरेंद्र नारायण यादव, सांसद दिनेशचंद्र यादव समेत अन्य गणमान्य मौजूद रहेंगे। जबकि वीसी में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, कई केंद्रीय व राज्य के मंत्री उपस्थित रहेंगे। विदित हो कि पुल और सड़क निर्माण के लिए इलाके के लोगों ने लंबे समय तक आंदोलन चलाया। क्षेत्र के लोग कहते हैं कि इसकी स्वीकृति दिलाने में मंत्री नरेंद्र नारायण यादव, मंत्री विजेंद्र यादव, पूर्व सांसद पप्पू यादव का भी बड़ा योगदान रहा।

मधेपुरा के लिए ऐतिहासिक दिन : दिनेशचंद्र यादव
सांसद दिनेशचंद्र यादव ने कहा कि आज का दिन कोसी समेत मधेपुरा के लिए ऐतिहासिक है। फुलौत-बिहपुर के बीच पुल व सड़क बनने से कोसी क्षेत्र का पूर्ण आर्थिक विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। कोसी क्षेत्र की इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को क्षेत्र की समस्त जनता उनका आभार प्रकट करती है।

अंगिका और मिथिला क्षेत्र का होगा मिलन : नरेंद्र नारायण
विधि मंत्री नरेंद्र नारायण यादव ने कहा कि फुलौत में कोसी महासेतु विक्रमशिला सेतु के बगल में गंगा नदी पर महासेतु और सुल्तानगंज और अगवानी घाट पर पुल बन जाने के बाद अंगिका और मिथिला क्षेत्र के लोगों का मिलन हो जाएगा। 14 अरब 78 करोड़ रुपए की लागत से बीहपुर से लेकर फुलौत होते हुए उदाकिशुनगंज तक लगभग 30 किमी सड़क व कोसी महासेतु पुल का प्रधानमंत्री के द्वारा आज दोपहर 12 बजे शिलान्यास किया जाएगा। साथ ही विक्रमशिला सेतु के बगल में 11 अरब से अधिक राशि से गंगा नदी पर सेतु का शिलान्यास किया जाएगा। अगवानी घाट पर बन रहा पुल अंतिम चरण में है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फुलौत में यहीं से बनेगा पुल।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/madhepura/news/pm-to-lay-foundation-stone-of-693-km-long-bridge-and-road-to-be-built-with-rs-147884-crore-127736950.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/20/1_1600619459.jpg

0 Response to "1478.84 करोड़ रुपए से बनने वाले 6.93 किमी लंबे पुल और सड़क का पीएम आज करेंगे शिलान्यास"

Post a Comment