Popular Posts

सीएम ने वाल्मीकिनगर बराज का किया निरीक्षण, बोले- पूरी मुश्तैदी से करें गंडक बराज की निगरानी

सीएम ने वाल्मीकिनगर बराज का किया निरीक्षण, बोले- पूरी मुश्तैदी से करें गंडक बराज की निगरानी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वाल्मीकिनगर गंडक बराज का तत्परता के साथ संचालन करने का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को वाल्मीकिनगर गंडक बराज के सभी फाटकों और कंट्रोल रूम का जायजा लेने के साथ ही पीपरा-पिपरासी तटबंध के 32.38 किलोमीटर से 32.56 किलोमीटर के बीच क्षतिग्रस्त हिस्से पर हो रहे बोल्डर स्टड कार्य को हवाई सर्वेक्षण के जरिए देखा। गंडक बराज के फाटक संख्या 1 से लेकर 18 तक को देखने के बाद मुख्यमंत्री ने बराज के कंट्रोल रूम में बैठकर जिलाधिकारी और अन्य अधिकारियों से से वहां हो रहे पूरे कामकाज और गंडक से हो रहे पानी से डिस्चार्ज की जानकारी ली।

उन्होंने अफसरों को सावधानीपूर्वक कार्यों का निपटारा करने का आदेश दिया। हवाई सर्वेक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने बगहा शहर को बाढ़ से बचाने के लिए हो रहे सुरक्षात्मक कार्य का भी जायजा लिया। इस मौके पर वाल्मीकिनगर के विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह, विधान पार्षद भीष्म सहनी, पूर्व सांसद कैलाश बैठा, मुख्य सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार, जल संसाधन विभाग के सचिव संजीव हंस, तिरहुत प्रमंडल के कमिश्नर पंकज कुमार के अलावा पश्चिम चंपारण के डीएम और एसपी भी मौजूद थे।

दूसरे प्रदेशों से बिहार लौटे श्रमिकों को उनके घर के पास ही मिलेगा रोजगार

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संकट के दौरान दूसरे प्रदेशों से लौटकर बिहार आए श्रमिकों को उनके घर के पास ही रोजगार मुहैया कराने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री शुक्रवार को गंडक बराज कंट्रोल रूम परिसर में पेवर ब्लॉक प्रदर्शनी को देखने के बाद कामगारों से बात कर रहे थे।

उन्होंने पेवर ब्लॉक बनाने वाले कामगारों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि सरकार सभी श्रमिकों और कामगारों की हर संभव सहायता करेगी ताकि उन्हें जीविकोपार्जन में किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। और, वे अपना और अपने परिवार का आसानी से भरण-पोषण कर सकें। लॉकडाउन के दौरान अपने घर लौट कर आए सभी श्रमिकों को स्थानीय स्तर पर ही रोजगार मुहैया कराने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

अब कोरोना मरीजों का पीकू अस्पताल में इलाज
स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने बताया कि कोरोना संक्रमितों के इलाज के लिए मुजफ्फरपुर के सौ बेड के पीकू अस्पताल को डेडीकेटेड कोविड अस्पताल के रूप में तत्काल परिणत किया जा रहा है। समीक्षा के दौरान कटिहार, सीवान, कैमूर, सीतामढ़ी और पूर्णिया के जिलाधिकारियों ने जिले में कोरोना मरीजों के इलाज और टेस्टिंग की व्यवस्था पर प्रेजेंटेशन दिया। मुख्यमंत्री के साथ काेराेना की स्थिति पर समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव मनीष कुमार वर्मा मौजूद थे। जबकि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय, सभी प्रमंडलीय आयुक्त, डीएम, आईजी जुड़े हुए थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
CM inspects Valmikinagar Barrage, said - Monitor Gandak Barrage with full ease


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/news/cm-inspects-valmikinagar-barrage-said-monitor-gandak-barrage-with-full-ease-127596818.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/08/99_1596842881.jpg

0 Response to "सीएम ने वाल्मीकिनगर बराज का किया निरीक्षण, बोले- पूरी मुश्तैदी से करें गंडक बराज की निगरानी"

Post a Comment