मोहर्रम को लेकर नगर थाना में बैठक नियमों का पालन करने का निर्णय
मुहर्रम पर्व को लेकर नगर थाना परिसर में थानाध्यक्ष भगतलाल मंडल की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। जिसमे सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह से पालन किया गया। बैठक में उपस्थित बगहा एक बीडियो कुमार प्रशांत, नगर परिषद सभापति प्रतिनिधि फिरोज आलम, थानाध्यक्ष भगतलाल मंडल ने मुहर्रम को लेकर लोगों से आपसी सौहार्द के साथ मुहर्रम पर्व मनाए जाने की अपील किया। बीडीओ ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, वार्ड पार्षदों तथा आम लोगों को इस बात से अवगत कराया की मुहर्रम शांतिपूर्ण वातावरण में मनाये तथा इस अवसर पर ताजिया एवं अखाड़े का आयोजन नहीं करे।
सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क के साथ अपने घरों पर हीं पर्व को मनाए। थानाध्यक्ष भगतलाल मण्डल ने बताया कि प्रशासनिक निर्देश का शत प्रतिशत पालन किया जाएगा। थानाध्यक्ष ने भी मोहर्रम पर्व को शांति के साथ सौहार्दपूण वातावरण में मनाने को कहा। तथा लोगों से किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की भी बात बताई। बताया की किसी भी तरह की सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन को सूचित करें। जुगनू आलम, मो. रब्बानी, राहुल सिंह, मोबिन अंसारी, मो साबिर, राकेश सिंह,मो राशिद, सुमन कुमार यादव, मुन्ना सिंह एवं तज्जमुल हक सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bettiah/news/decision-to-follow-the-meeting-rules-in-the-municipal-police-station-regarding-moharram-127650830.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/25/25bettiah-03_1598370117.jpg
0 Response to "मोहर्रम को लेकर नगर थाना में बैठक नियमों का पालन करने का निर्णय"
Post a Comment