शौचालय भुगतान के लिए रिश्वत मांगने का आरोप
25 August, 2020
Comment
गौनाहा प्रखंड के मझरिया पंचायत वार्ड नंबर 14 के मनोज कुमार गुप्ता ने उक्त पंचायत के किसान सलाहकार सन्नी कुमार तिवारी पर शौचालय भुगतान के नाम पर 2 हजार रुपए घूस लेने का आरोप लगाया है। इस संबंध में मनोज कुमार गुप्ता ने बीडीओ को आवेदन देकर जांच करने की मांग की है। बीडीओ अजय प्रकाश राय ने इस मामले की जांच करने का आश्वासन मनोज कुमार गुप्ता को दिया है। वहीं किसान
सलाहकार सन्नी कुमार तिवारी का कहना है कि मेरे ऊपर लगाए गए आरोप बेबुनियाद और मनगढ़ंत है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bettiah/news/the-district-will-get-two-racks-of-urea-in-a-week-127650828.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/25/
0 Response to "शौचालय भुगतान के लिए रिश्वत मांगने का आरोप"
Post a Comment