Popular Posts

सांसद के निर्देश पर धर्मेंद्र साह ने बाढ़ पीड़ितों को बांटी सामग्री, कहा- हर संभव करेंगे मदद

सांसद के निर्देश पर धर्मेंद्र साह ने बाढ़ पीड़ितों को बांटी सामग्री, कहा- हर संभव करेंगे मदद

स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रूडी के निर्देशानुसार आज भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक व वैश्य महासभा के प्रदेश महासचिव व जिला परिषद् के पूर्व अध्यक्ष व सोनपुर जिला पार्षद प्रतिनिधि युवा नेता धर्मेंद्र कुमार साह ने परसा प्रखण्ड के बक्सण्डा गांव में नाव से जाकर बाढ़ पीड़िताें से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं। बाढ़ पीड़िताें ने युवा नेता धर्मेंद्र कुमार साह को अपना पीड़ा सुनाया। अभी भी बक्साण्डा पासवान टोला में छह से सात फिट पानी है।

वहां के सभी लोगों के घर पानी में डूबा हुआ है। बाढ़ पीड़ितों ने युवा नेता साह से मदद की गुहार लगाई। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक धर्मेंद्र कुमार साह ने उपस्थित सभी बाढ़ पीड़िताें को आश्वस्त किया कि उनसे जहां तक होगा वह करने से पीछे नहीं हटेंगे। युवा नेता धर्मेंद्र कुमार साह ने अपने तरफ से बाढ़ पीड़िताें को तत्काल खाद्य सामग्री उपलब्ध कराया। मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष मो. हजरत अली,पूर्व मुखिया शैलेश साह, वैश्य नेता रंजीत साह, पूर्व बीडीसी साहेब राय मो. रियाजुद्दीन, सकलदीप साह, राजेश साह, मो. मुस्ताक आदि थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/chhapra/news/on-the-instruction-of-the-mp-dharmendra-sah-distributed-the-material-to-the-flood-victims-said-all-possible-help-127629578.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/19/

0 Response to "सांसद के निर्देश पर धर्मेंद्र साह ने बाढ़ पीड़ितों को बांटी सामग्री, कहा- हर संभव करेंगे मदद"

Post a Comment