Popular Posts

पीड़ित परिवार से मिलकर जिलाध्यक्ष व व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक ने की आर्थिक मदद

पीड़ित परिवार से मिलकर जिलाध्यक्ष व व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक ने की आर्थिक मदद

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा, महामंत्री शांतनु कुमार और सारण जिला व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक वरुण प्रकाश ने पीड़ित परिवार से मिलकर उनके परिवार को सांत्वना दी। परिवार को आर्थिक मदद के साथ खाद्य सामग्री भी दिया। विगत कुछ दिन पहले नैनी गांव में रोहित कुमार की हत्या कर शव को मंदिर के समीप स्थित कुएं में फेंक दिया गया था।

घटना के आरोपियों की गिरफ्तारी शीघ्र हो: वरुण

वरुण प्रकाश ने कहा कि यह निंदनीय है। पीड़ित परिवार के साथ मैं हमेशा खड़ा हूं। जल्द ही इस घटना के आरोपियों की गिरफ्तारी होगी। ऐसा करने वालों को सज़ा मिलेगी। वहीं बनियापुर में विगत दिनों हुए गल्ला व्यवसायी से हुई घटना में सारण पुलिस ने 7 अपराध कर्मियों की गिरफ्तारी पर उन्हें धन्यवाद दिया। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा, शांतनु कुमार (जिला महामंत्री भाजपा), अर्द्धेन्दु शेखर (जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा भाजपा), अमरेन्द्र सिंह, अधिवक्ता अखिलेश्वर सिंह (सह संयोजक पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ भाजपा), रणधीर कुमार सिंह, अजय सिंह, आदित्य सिंह, चीकू सिंह आदि मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
District head and business cell convenor met financially


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/chhapra/news/district-head-and-business-cell-convenor-met-financially-127629586.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/19/orig_54_1597794454.jpg

0 Response to "पीड़ित परिवार से मिलकर जिलाध्यक्ष व व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक ने की आर्थिक मदद"

Post a Comment