बिना सूचना दो वर्षों से गायब हैं नौतन की प्रखंड शिक्षिका
जिले के नौतन प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय धूम नगर पूर्वी टोला में कार्यरत प्रखंड शिक्षिका अनुजा कुमारी पिछले 2 सालों से बिना सूचना गायब पाई गई हैं। हालांकि इन 2 वर्षों में शिक्षिका का वेतन भुगतान तो नहीं हुआ है, लेकिन विभागीय स्तर से कोई कार्रवाई भी नहीं की गई है। इधर विद्यालय यू डाइस प्रपत्र में मामले का खुलासा होने के बाद अब जिला शिक्षा कार्यालय स्तर से पत्राचारों का दौर शुरू हो चुका है। डीपीओ समग्र शिक्षा अभियान ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नौतन को संबंधित शिक्षिका के संबंध में स्थलीय जांच कर अद्यतन प्रतिवेदन 3 दिनों के अंदर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। इसके पूर्व डीपीओ ने नौतन डीईओ को शिक्षिका के संबंध में एक सप्ताह के अंदर जांच प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया था।
लेकिन प्रतिवेदन नहीं मिलने के बाद पुनः 3 दिन का समय दिया गया है। यू डाइस प्रपत्र में विद्यालय प्रधान ने संबंधित शिक्षिका के पांच मार्च 2018 से गायब होने का उल्लेख किया है। उत्क्रमित मध्य विद्यालय धूमनगर में कार्यरत प्रखंड शिक्षिका अनुजा कुमारी की उपस्थिति विद्यालय उपस्थिति पंजी में 1 मार्च 2018 तक बनी बनी हुई है।2 से 4 मार्च तक विद्यालय होली के अवकाश में बंद था। प्रखंड शिक्षा कार्यालय नौतन से मिली जानकारी के अनुसार संबंधित विद्यालय प्रधान ने 5 मार्च से शिक्षिका के बिना सूचना गायब होने की जानकारी दी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bettiah/news/nautans-block-teacher-has-been-missing-for-two-years-without-notice-127650837.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/25/
0 Response to "बिना सूचना दो वर्षों से गायब हैं नौतन की प्रखंड शिक्षिका"
Post a Comment