1.26 करोड़ की लागत से बनेगी मर्यादपुर से सेमरहनी तक पक्की सड़क, विधायक ने किया शिलान्यास
1.26 करोड़ की प्राक्कलित राशि से स्वीकृत मर्यादपुर - सेमरहनी सड़क का शिलान्यास विधायक राघव शरण पांडेय ने किया। 1435 मीटर लंबी यह सड़क बगहा-2 प्रखंड में दोन नहर के मर्यादपुर चौक से सेमरहनी तक बनाई जाएगी। संवेदक विकास पाठक ने बताया कि यह सड़क 18 जून 2021 तक बनकर तैयार हो जाएगी। शिलान्यास के अवसर पर आचार्य सच्चिदानंद पांडेय ने मंत्रोच्चारण कर पूजा संपन्न कराई। मौके पर विधायक के निजी सलाहकार मुन्ना पांडेय, भाजपा के मंडल अध्यक्ष रत्नेश कुमार पांडेय समेत पंकज सिंह, अजय राज, धरीक्षण राम,अखिलेश सिंह, रामकिशोर उरांव, राजेश उरांव, फागू उरांव, जितेंद्र सिंह, संजय राय, नीपू पांडेय, मुरारी पांडेय आदि उपस्थित रहे। शिलान्यास के बाद विधायक आरएस पांडेय ने बताया कि उन्होंने 5 वर्ष के अपने कार्यकाल में इस विधानसभा क्षेत्र के कम से कम 50 फीसद गांवों की सड़क व बिजली समस्या का निदान हर हाल में करने का संकल्प लिया था।
हाल में की गई समीक्षा के दौरान उन्होंने पाया है कि अभी तक 75 फीसद गांवों की सड़क का काम या तो हो चुका है या हो रहा है। बिजली की समस्या लगभग दूर हो चुकी है। सड़कें जोर शोर से बनाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालयों की पढ़ाई की गुणवत्ता में सुधार जरूरी है। सरकारी विद्यालयों की अपेक्षा प्राइवेट विद्यालयों में बच्चे पढ़ाई करने के लिए विवश हैं। ऐसा गरीबों के लिए संभव नहीं है। सरकारी विद्यालयों में भवन निर्माण तो हो गए हैं, परंतु शिक्षकों की कमी है। इसके चलते गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई नहीं हो पाती है। इस व्यवस्था में सुधार करना अति आवश्यक है। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों की समस्याओं के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा कि समाज के उत्थान के लिए शिक्षा अत्यंत जरूरी है। अभी भी शिक्षा के मामले में इस क्षेत्र के बच्चों को परेशानी उठानी पड़ती है। इस समस्या के सार्थक समाधान के लिए भी वे प्रयत्नशील हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bettiah/news/road-to-be-built-from-maryadpur-to-semrahni-at-a-cost-of-126-crore-mla-laid-foundation-stone-127650836.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/25/orig_25bettiah-04_1598370299.jpg
0 Response to "1.26 करोड़ की लागत से बनेगी मर्यादपुर से सेमरहनी तक पक्की सड़क, विधायक ने किया शिलान्यास"
Post a Comment